कोटा

पेयजल संकट पर बैठक में जलदाय अफसरों पर जमकर बरसे सांसद बिरला

सांसद ओम बिरला ने शुक्रवार को दादाबाड़ी रोड स्थित जिला परिषद के सभागार में वार्ड पार्षदों को साथ बैठाकर जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 12:45 PM IST
Meeting

कोटा . शहर में पानी को लेकर मच रहे हाहाकार के मद्देनजर सांसद ओम बिरला ने शुक्रवार को दादाबाड़ी रोड स्थित जिला परिषद के सभागार में वार्ड पार्षदों को साथ बैठाकर जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उनके साथ कोटा दक्षिण संदीप शर्मा भी थे। पार्षदों ने अपने वार्डों में कम दबाव से पानी आने की शिकायत की और विभाग के अधिकारियों को कोसा।

OMG: यूआईटी के पैसों से माल काट रही ठेका फर्में

डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद सांसद ने अधिकरियों से कहा कि बैठक में आई समस्याएं नोट कर लें। अभियंता दो दिन क्षेत्र के पार्षदों को साथ लेकर समस्याओं को देखें, पांच दिन में विभाग स्तर पर बैठक कर लें। सात दिन बाद हम फिर बैठेंगे।
बिरला ने कहा कि वे 15 साल से विभाग की हर मांग पर संसाधन उपलब्ध कराए, इसके बावजूद शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है। विभाग में तालमेल व मैनेजमेंट की कमी है। सांसद ने पार्षदों से भी कहा कि वे लिखित में विभाग को शिकायत दें और अधिकारी भी लिखित में जवाब दें।

Read More:कोटा में साल के शुरुआत में ही लापता हुए कई नाबालिग, तीन गुना ज्यादा लापता है बालिकाऐं
ये रहे मौजूद
जन प्रतिनिधि: भाजपा सहकार नेता महीप सिंह सोलंकी, पार्षद धु्रव राठौर, बृजमोहन गौड़, गोपालराम मण्डा, रेखा जैन, विनोद नायक, नरेन्द्र सिंह हाड़ा, महेश गौतम लल्ली, महेश गौतम, पवन अग्रवाल, रेखा लखेरा, विष्णुकंवर, महक गौतम, भाजपा महावीर नगर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अधिकारी : अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार, एक्सईएन नरेन्द्र मोहन गुप्ता व अरविंद खींची, एईएन नरेश गौतम, पी सी जैन, श्याम माहेश्वरी, प्रवीण चौहान, सीमा नागरवाल, जेईएन अर्चना मेहरा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Inside Story:रिश्वत लेने के बाद सहायक अग्निशमन अधिकारी बोला-आगे भी NOC की जरूरत पड़ेगी, 2 हजार में कर दूंगा काम
मुख्य अभियंता से की बात
सांसद ने कहा कि पुरानी पेयजल लाइन बदलने के लिए अमृत योजना में 70 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है लेकिन अधिकारी तय मापदण्डों के अनुसार काम नहीं करा रहे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ठेकेदार अधिकारियों की बात नहीं मान रहा है। तब बिरला ने बैठक से ही विभाग के मुख्य अभिंयता आईडी खान से फोन पर बात कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

पार्षदों ने ये बताई समस्याएं
पवन अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदार योजनाबद्ध तरीके से नई पाइपलान नहीं डाल रहा, लाइन डालने के बाद गड्ढे नहीं भरे। महेश गौतम लल्ली ने कहा कि उनके वार्ड में पाइप लाइन डाली तो गड्ढा अभी तक नहीं भरा गया। पानी का दबाव भी कम है। वार्ड 48 में भी कम दबाव से पानी की समस्या बताई गई। तलवंडी, आरकेपुरम, श्रीनाथपुरम इलाकों के पार्षदों ने जलदाय अधिकारियों को जमकर कोसा।

Published on: