कोटा . विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया लेकिन चोर नकदी ले जाने में सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Inside Story: रिश्वत लेने के बाद सहायक अग्निशमन अधिकारी बोला-आगे भी NOC की जरूरत पड़ेगी, 2 हजार में कर दूंगा काम
थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह थाने पर सूचना मिली कि दिनेश पार्क के सामने बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। जिसके साथ किसी ने छेड़छाड़ का प्रयास किया है। इस सूचना पर वे, उद्योग नगर सीआई लोकेन्द्र पालीवाल व गुमानपुरा सीआई आनंद यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारीमौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका देखा। वहांं एटीएम मशीन को दो जगहों से गैस कटर से काटा गया था।जहांसे नोट निकलते हैं और नीचे की तरफ जहां नोट रखे जाते हैं। वहां से मशीन को काटा गया है। देखने से तो ऐसा भी लगा रहा है मानो उसे जलाने का भी प्रयास किया गया हो।
Read More: रिश्वत के आंच में सहायक अग्निशमन अधिकारी के हाथ जले
सीआई ने बताया कि अभी यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि मशीन में नकदी कितनी है। साथ ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी जाएग़्ाी। जिससे इसे करने वालों का पता लगाया जा सके। लेकिन अभी तक बैंक प्रबंधन ने न तो रिपोर्ट दी है और न ही नकदी के बारे में बताया व न ही सीसीटीवी फुटेज दिखाए हैं। शाम तक ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Inside Story: पढि़ए, नगर निगम में भ्रष्टाचार का कहानी, हाथ पर वजन रखो और चुटकी में कराओ सालों से अटका काम