28 दिन बाद भी पता नही चला, पार्क में किसने, किससे आदेश से पेड़ काटे
Also Read
View All 
कस्बाथाना@ क्षेत्र में लगातार बारिश और तेज आंधी के चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कस्बाथाना क्षेत्र के मझोला गांव में तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। खेतों में मक्का के पौधे जमीन पर बिछे नजर आ रहे हैं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। किसान भजन लाल प्रजापति ने बताया कि बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण उसकी मक्का की पूरी फसल कई जगह से आड़ी पड़ गई है। फसल इस समय अच्छी स्थिति में थी, लेकिन आंधी के कारण पौधे जमीन पर गिरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसान के अनुसार लगातार बारिश होने से खेतों में नमी भी अधिक हो गई है, जिससे गिरी हुई फसल को संभालना मुश्किल हो रहा है।