कोटा

Good News: कोटावासियों हो जाइए तैयार, आ रही जंगल की सरकार

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघ लाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जल्द ही यहां तीन बाघ लाए जाएंगे। इनमें से दो नर और एक मादा होगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 7:45 AM IST
Mukundara Hills Tiger Reserve

कोटा . मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघ आने की तैयारियों के बीच सांसद ओम बिरला ने रिजर्व के सेल्जर क्षेत्र का दौरा कर एनक्लोजर का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने चंबल के पास बनाए गए वॉच टावर से नजारा देखा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से बजट, टाइगर रिजर्व की समस्याओं, रिजर्व के रास्तों, टूरिज्म, वन्यजीवों की संख्या समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बिरला को एनक्लोजर व बाघों को लाने के लिए विभाग की तैयारियों से अवगत कराया।
सांसद तैयारियों से संतुष्ट नजर आए।

निरीक्षण व वन अधिकारियों से बातचीत के बाद सांसद ने बताया कि रिजर्व में तीन बाघों को लाकर छोड़ा जाएगा। इनमें एक नर व दो मादा होंगी। तीनों बाघों को मार्च तक छोड़ दिया जाएगा। यह रिजर्व दुनिया के अन्य टाइगर रिजर्वों से कहीं अधिक खूबसूरत, बड़ा और समृद्ध है। यहां पर्यटक जंगल के साथ चंबल की सफारी भी कर सकेंगे। पर्यटकों को चंबल में बोटिंग करवाई जाएगी। लोग जवाहर सागर से भैंसरोडगढ़ तक बोट में सवार होकर चंबल के सौन्दर्य को निहार सकेंगे। पर्यटक करीब 25 किमी की दूरी पानी में तय करेंगे।


दोनों मार्गों की यात्रा
सांसद ने कहा कि यह पहला टाइगर रिजर्व है, जहां लोगों को जंगल और जल दोनों मार्गों की यात्रा का अवसर मिलेगा। उन्होंने वन अधिकारियों से बजट की जानकारी ली और बताया कि टाइगर रिजर्व के विकास में किसी भी तरह की कमी आड़े नहीं आएगी।



वन्यजीवों की सुरक्षा
वन क्षेत्र में 32 किमी दीवार का निर्माण करवाया जाना है, फिलहाल 5 किलोमीटर दीवार बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही दीवार निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। बिरला ने बताया कि दरा रेलवे ट्रेक पर जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए फैंसिंग के लिए वन विभाग एवं

Published on: