भीतरिया कुंड और मिस युगांडा
ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के प्रवक्ता विकास जैन और उनके दोस्त उस दौर की याद करते हुए कहते हैं कि 25 साल में कोटा ने जबरदस्त विकास किया। उस वक्त तो कॉलेज, हॉस्टल और रूम के बाद कुछ बचता था तो सीबी गार्डन, भीतरिया कुंड और गेपरनाथ की पहाडिय़ां। ये ही युवाओं के फेवरेट स्पॉट थे। साथी लड़कियों से छेड़छाड़ नहीं, चुहलबाजी होती थी। सबसे खूबसूरत लड़की जब गल्र्स कॉमन रूम से निकलती तो लड़के उसे कभी मिस युगांड़ा तो कभी मिस साउथ अफ्रीका कह दिया जाता। इसके आगे किसी लड़की को परेशान करते।