रेल मंत्रालय रेलवे स्टाफ कॉलोनियों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे प्लेटफॉर्मों पर शत प्रतिशत एलईडी लाइटों की व्यवस्था करने पर काफी समय से कार्य रहा है। अब इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2018 तय कर दी है। नवम्बर 2017 तक लगभग 3500 रेलवे स्टेशनों पर शत प्रतिशत एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। बाकी बचे सभी रेलवे स्टेशनों तथा रेलवे की विभिन्न इमारतों पर भी एलईडी लाइटें लगाने का काम चालू वित्त वर्ष में पूरा हो जाएगा। अब तक विभिन्न जोनल रेलवे के स्टेशनों पर लगभग 20 लाख एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं।