पृथ्वीराज व उसकी पत्नी पुत्री के पास झालावाड़ ही थे। वारदात के समय मकान केबाहर वाले कमरे में पृथ्वीराज का भतीजा सो रहा था। चोरों ने छत के रास्ते से मकानमें प्रवेश कर बाहर वाले कमरे कीबाहर से कुन्दी लगा दी तथा पीछे वालेकमरे का ताला तोडकर अंदर घुसगए। कमरे में मौजूद अलमारी व दीवानके ताले तोड़कर उनमें रखे सोने चांदीके आभूषण व एटीएम कार्ड चोरी करलिए। चोरी गए माल में करीब दस तोला सोने के आभूषण भी शामिल हैं। इनमें साढ़े चारतौला सोने के दो हार, डेढ तौलासोने के दो टिकले, एक तौला सोने की दो नथ, डेढ तौला सोने की एक चेन,एक तौला सोने की दो अंगूठी, दोतौला सोने की दो झुमकी, एक बजन्टी, दो मंगलसूत्र शामिल हैं। चोर चांदी कीचार जोड़ी पायल व विभिन्न बैंको के 8 एटीएम कार्ड भी ले गए। चोर मकानके मुख्य दरवाजे की कुन्दी खोलकरभाग गए।