कोटा

घर में घुसकर मां-बाप पर फेंका पत्थर, जाग हुई तो 3 वर्षीय मासूम को कुएं में फेंक मार ड़ाला, फैली सनसनी

बारां. सालपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति एक घर में घुस गया। वहां सो रहे दम्पती पर वजनी पत्थर फेंका एवं बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक मारा।
2 min read
Oct 12, 2017
Murder Case Registered for a Unknown Person in Baran

कवाई (बारां). कवाई थाना क्षेत्र के सालपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति एक घर में घुस गया। वहां सो रहे दम्पती पर वजनी पत्थर फेंका, लेकिन वे बच गए। इस दौरान जब जाग हुई तो बदमाश दम्पती के तीन वर्षीय मासूम को उठा ले गया। बाद में तलाश करने के दौरान मासूम का शव गांव के बाहर कुएं में मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: मकान मालिक हो जाएं सतर्क, किरायेदार ने दी जान से मारने की धमकी, मकान मालिक ने गवांई जान

जानकारी के अनुसार, सालपुर निवासी शुभराज मेघवाल, पत्नी व तीन साल के बेटे रोहित के साथ घर में सो रहा था। देर रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। उसने वजनी पत्थर दम्पती पर फेंका, लेकिन पत्थर शुभराज के पैर पर गिर गया। हड़बड़ाहट में शुभराज जागा तो बदमाश पास सो रहे बेटे को उठाकर ले गया। शुभराज को एकदम कुछ समझ में नहीं आया। वह बेटे को बचाने के लिए पीछे भागा, लेकिन पकड़ नहीं सका। जानकारी मिलने पर गांव के अन्य लोग भी इधर-उधर दौड़े। बाद में बच्चे का शव कुएं में मिला।

कवाई थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई गई है। शुभराज देर रात डेढ़ बजे बाद थाने आया था। उसने घटना बताई तो पुलिस तुरंत गांव पहुंच गई थी। वहां गांव के बाहर एक कुएं में बच्चे का शव मिला। रात को अज्ञात व्यक्ति को तलाशा, लेकिन पकड़ में नहींं आया। हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।

Published on:
12 Oct 2017 08:25 pm