देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे सेशन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 85 हजार से अधिक ऐसे नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया। पूर्व में जेईई मेन जनवरी के लिए 12 लाख 31 हजार विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे। ऐसे में इस वर्ष जेईई मेन में यूनीक कैंडिंडेट की संख्या 14 लाख से आस-पास होने की उम्मीद है।
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे सेशन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 85 हजार से अधिक ऐसे नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया। पूर्व में जेईई मेन जनवरी के लिए 12 लाख 31 हजार विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे। ऐसे में इस वर्ष जेईई मेन में यूनीक कैंडिंडेट की संख्या 14 लाख से आस-पास होने की उम्मीद है। वहीं आवेदन प्रक्रिया में लगातार समस्याएं भी सामने आ रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कई ऐसे विद्यार्थी सामने आए हैं, जिन्होंने पूर्व में केवल जनवरी सेशन के लिए ही आवेदन किया था और उसी के अनुरूप आवेदन शुल्क जमा करवाया था। अब ये विद्यार्थी दूसरे सेशन के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो उन्हें आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क जमा करने का विकल्प ही नहीं मिल पा रहा है और स्वतः ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण दिखाकर दोनों सेशन के लिए आवेदन का कर्न्फेमेशन दिया जा रहा है। जबकि परीक्षा शुल्क में केवल एक सेशन का ही परीक्षा शुल्क दर्शाया जा रहा है।
ऐसे में ये विद्यार्थी ना तो दूसरे सेशन के आवेदन शुल्क को जमा कर पा रहे हैं और ना ही दूसरा आवेदन नए कैंडिडेट की तरह भर पा रहे हैं। क्योंकि विद्यार्थियों को जनवरी परीक्षा देने के उपरान्त अपने पुराने आवेदन क्रमांक एवं पासवर्ड से ही आवेदन करना होता है। यदि एक विद्यार्थी जनवरी व अप्रेल दोनों सेशन के लिए अलग-अलग आवेदन क्रमांक से आवेदन करता है तो उसके दोनों ही आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। साथ ही इन विद्यार्थियों के दो आवेदन होने पर दो ऑल इंडिया रैंक जारी की जा सकती है।
जिसमें विद्यार्थियों के आवेदन को लेकर संशय हो जाता है। ऐसे मामलों में एनटीए एक विद्यार्थी द्वारा किए गए मल्टीपल एप्लीकेशन को अनफेयर की श्रेणी में मानते हुए आवेदन निरस्त कर सकती है। इस तरह की समस्याओं से परेशान विद्यार्थियों ने एनटीए को ई-मेल से सूचित भी किया है। एनटीए को चाहिए कि वह आवेदन संबंधित सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सही करें।
पहले भी आई थी
आहूजा ने बताया कि पूर्व में जेईई-मेन जनवरी के आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क को लेकर विद्यार्थियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आवेदन शुल्क को अंतिम तिथि के उपरान्त लौटाया गया था, जिससे विद्यार्थियों को एनटीए ऑफिस जाकर इस संबंध में सूचित करने के उपरान्त ही उनका आवेदन शुल्क जमा करवाया गया।
फेक नोटिस का सीबीएसई ने किया खंडन
दिल्ली और आस-पास के राज्यों में किसान आंदोलन के चलते हो रही अव्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार एक नोटिस सामने आया, जिसमें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के स्थगन की बात कही थी। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस नोटिस का खंडन किया गया और बताया गया कि सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी तरह का बदलाव किया है।