कोटा

खुशखबरी: अब तीन नयी डेंगू जांच मशीनें खरीदने के आदेश जारी

कोटा में कहर बरपा चुके डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन काफी विलम्ब से चेता और तीन मशीन खरीदने के लिए आदेश जारी किए।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 3:13 PM IST
Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota , Swine Flu in Kota , Dengue in Kota,  Kota  News, Kota  Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National Health Mission, Sehatsudharosarkar, Dengue test machines, New Medical College, Municipal and Medical Dept.
अस्‍पताल में डेंगू के मरीज

कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आरएमआरएस की बैठक में स्वीकृति के बाद ये आदेश हुए। न्यू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गिरीश वर्मा ने बताया कि बैठक में डेंगू की जांच के लिए दो मशीनें खरीदने के लिए आरएमआरएस से स्वीकृति मिल गई है, वहीं एक अतिरिक्त मशीन बजट में मिल गई है। उन्होंने कहा कि एमबीएस में सोनोग्राफी मशीने खराब पड़ी है जिसका भी प्रस्ताव रखा गया, सहमति बनने गई लिहाजा यह भी खरीदी जाएगी। साथ ही एक मशीन एफेरेसिस, एक बड़ी मशीन स्वाइन फ्लू के लिए खरीदी जाएंगी।

कूलर-टंकियों में मिला लार्वा, पांच जनों पर जुर्माना

नगर निगम व मेडिकल विभाग की संयुक्त टीम ने निगम उपायुक्त राजेश डागा की अगुवाई में सोमवार को प्रेम नगर द्वितीय के क्षेत्र में एन्टी लार्वा एक्टीविटी की और 60 घरों में जाकर कूलर व टंकियों में भरे पानी की जांच की। जांच में राजेन्द्र, गजेन्द्र वर्मा, लालचन्द, सियाराम व गिरिराज के घरों में कूलर व टंकियों में भरे पानी में बड़ी मात्रा में डेंगू का लार्वा पाया गया। टीम सदस्यों ने तत्काल मौके पर ही पानी खाली करा सफाई कराई। साथ ही इन पांचों जनों पर 100-100 रुपए का जुर्माना किया।

Read More: बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद अब कोटा में शुरु हुई इस फिल्म की शूटिंग

मेल नर्स के भरोसे गांवों के अस्पताल

जिले के 128 सेवारत चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज होने के कारण ज्यादा असर नजर नहीं आया। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्थाएं मेल नर्स के भरोसे हो गई। चिकित्सा विभाग ने करीब दो दर्जन से अधिक आयुष चिकित्सकों को इन सीएचसी-पीएचसी का जिम्मा दिया है लेकिन गंभीर उपचार के मरीजों को परेशान होना पड़ा। इसी तरह, एक चिकित्सक के भरोसे चलने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रोगियों को दिक्कत हुई।

Published on: