5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद अब कोटा में शुरु हुई इस फिल्म की शूटिंग

बद्रनाथ की दुल्हनिया के बाद कोटा में 'तेरे प्यार में' फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। सुखधाम कोठी इस फिल्म को शूट किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 7 Nov 2017, 12:40 PM IST

Film Shooting in Kota, Film Shooting Location in Kota, Film Shooting in Rajasthan, Kota Tourism, Film Tourism In Rajasthan Kota, Rajasthan Patrika Kota, kota latest news, Kota News in Hindi

Shooting started of Bollywood movie tere pyar me at Kota

बॉलीवुड को कोटा की खूबसूरती भाने लगी है। कोटा प्राकृतिक सौंदर्य, नदी, किशोर सागर तालाब और सेवन वंडर्स के साथ-साथ एतिहासिक इमारतें फिल्म प्रड्यूसरों के आकर्षण का केन्द्र बन गए हैं। तभी तो बद्रीनाथ की दुल्हनियां के बाद अब फिल्म 'तेरे प्यार में' फिल्म की शूटिंग कोटा में शुरू हो चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर भवानी शंकर योगी ने बताया कि 29 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक कोटा में अलग-अलग लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

Read More: कोलीपुरा घाटी में मौत ने मारा झपट्टा, 7 सीटर टेक्सी में सवार थे 19 महिलाएं, 9 बच्चे और 7 पुरुष

इन जगहों पर होगी शूटिंग

फिल्म 'तेरे प्यार में' के डायरेक्टर भवानी शंकर योगी ने बताया कि फिल्म का पहला सेट सुखधाम कोठी में लगाया गया है। यहां फिल्म के कई प्रमुख दृश्यों का फिल्मांकन किया जाएगा। इसके बाद लक्खी बुर्ज, केशवपुरा चौराहा, पूनम कॉलोनी, किशोर सागर तालाब, नए कोटा के कई चौराहे, मोदी स्कूल सहित कई शहर के कई दूसरे हिस्सों में भी शूटिंग की जाएगी।

Read More: गरीबी की ऐसी सजा सुनकर रो पड़ेंगे आप... लकड़ी तक के नहीं बचे पैसे तो ऐसे जलाया पत्नी का शव

ये लोग निभा रहे भूमिका

डायरेक्टर रवि प्रसाद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में रूस्लान मुमताज हीरो का रोल कर रहे हैं, वहीं पंजाब व साउथ की कई फिल्में कर चुकी वैभवी जोशी इस फिल्म में हीरोइन का रोल अदा कर रही हैं। इसके साथ ही राजू खेर, हिमानी शिवपुरी, कोटा के तन्मय कपूर, अविनाश वाधवन फिल्म के कलाकार है। योगी ने बताया कि फिल्म रोमांटिक व कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में एक घर में शादी हो रही होती है और हीरो केटरिंग का ठेका लेता है। शादी समारोह में उसे उसके साथ पढऩे वाली लड़की मिल जाती है। फिल्म पूरी शादी के इद्र-गिर्द घूमती है।

Read More: नोटबंदी के बाद सरकार ने बनाई ये घातक प्लानिंग, कभी भी हो सकती है लागू

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

फिल्म डायरेक्टर योगी ने बताया कि श्री संतोष फिल्मस इससे पूर्व भी कोटा में दो फिल्म बना चुके हैं। यहां की लोकेशन बहुत ही अच्छी है और सभी संसाधन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोटा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां शूटिंग की जा रही है। देश दुनिया में कोटा की पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।