Video: सेल्फी ले रहे थे अपनी, दिख गया पैंथर

बूंदी में मीरा साहब दरगाह पर सेल्फी क्लिक करने के बाद जब युवकों ने फोटो देखी तो हडकंप मच गया। फोटो में उनके पीछे पैंथर दिखाई पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2017, 4:34 PM IST
Selfie, Selfie News, Panther in Selfie, Ramgarh Wildlife Sanctuary, Bundi Wildlife Sanctuary, Mukundra Hills Tiger Reserve, Wildlife in Rajasthan, Rajasthan Tourism,  Wildlife Tourism in Rajasthan, Kota News, Rajasthan Patrika, Patrika news
सेल्फी में दिखा पेंथर।

बरसात के बाद बूंदी के हसीन नजारों को कैमरे में कैद करने की हसरत लिए कुछ सैलानी रामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य में स्थित बाबा मीरा साहब की दरगाह पर पहुंच गए। इन सैलानियों ने बड़े जोश के साथ सेल्फी खींचना शुरू किया, लेकिन जब बारी खींचे गए फोटो देखने की आई तो सबके हाथ पैर फूल गए। क्योंकि कई सेल्फी ऐसी थी जिनमें इनके बजाय पीछे बैठा पैंथर दिखाई पड़ रहा था।

घटना गुरुवार की है। बूंदी के प्राकृतिक नजारों को कैद करने के लिए सैलानियों का एक दल बाबा मीरा साहब की दरगाह पर गया हुआ था। यहां पहुंचकर सैलानी इन खूबसूरत पहाड़ियों के साथ अपनी सेल्फी लेने लगे। सेल्फी ले रहे इन सैलानियों को पता ही नहीं था कि जहां खड़े होकर यह लोग फोटो क्लिक कर रहे थे उससे महज 50 मीटर दूर पर एक पैंथर बैठा हुआ है।

फोटो देख मची भगदड़
सेल्फी लेने के बाद सैलानियों का पूरा फोकस इस बात पर था कि उनके फोटो में करीब 50 दूर पर पीछे की पहाड़ियों पर बना रियासतकालीन बुर्ज भी आ जाए। सेल्फी क्लिक करने के बाद जब फोटो देखी तो सभी के हाथ-पैर फूल गए। क्योंकि फोटो में सिर्फ बुर्ज ही नहीं बुर्ज पर बैठा पैंथर भी दिखाई पड़ रहा था। इसके बाद तो सैलानियों में भगदड़ मच गई।

वन विभाग ने लिए पगमार्क
बाबा मीरा साहब की दरगाह के पास पैंथर दिखाई पड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और जंगल में पैंथर की मौजूदगी के निशान ढ़ूंढ़ने लगी। काफी तलाश के बाद इस टीम को पैंथर के पगमार्क मिले तो घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद उपाधीक्षक समदर सिंह और कोतवाल रामानंद ने लोगों को शाम के बाद पहाड़ी पर ना रुकने की सलाह दी। वहीं वन विभाग की टीम पैंथर को ट्रेक करने में जुटी हुई है।

Updated on:
4 Aug 2017, 4:34 PM IST
Published on: