4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: थाने का घेराव, सीआई को बर्खास्त करने की मांग

कोटा के आरके पुरम थानाधिकारी ने महिला से अभद्रता कर दी। जिससे आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर डाला। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 4 Aug 2017, 1:54 PM IST

RK Puram Police Station, Police Misbehave, Kota Police, Misbehave With Lady, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Kota News, Hindi News Kota, Latest News Kota, Patrika Kota, पत्रिका न्यूज, आरकेपुरम  थाना, कोटा पुलिस, Police Station Siege

police station siege by public In kota

आरकेपुरम् थाना क्षेत्र के लोगों ने शिकायतों के बावजूद कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए आरके पुरम थाने का घेराव कर डाला। आक्रोशित लोग करीब दो घंटे तक थानाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में आला अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद घेराव खत्म हुआ।







Read More: गंदे नाले का पानी घरों में घुसा, लोग टंकी पर चढ़े

शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे श्रीनाथपुरम और आरके पुरम इलाके के लोग आरकेपुरम थाने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक जब कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो बड़ी संख्या में पहुंचे इन लोगों ने थाने का घेराव कर डाला। प्रदर्शनकारी थानाधिकारी शौकत खान को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। मौके पर मौजूद पार्षद राखी गौतम ने बताया कि श्रीनाथपुरम सेक्टर सी में रहने वाली एक महिला के घर संदिग्ध गतिविधियां हो रही थी। मुहल्ले के लोगों ने परेशान होकर थानाधिकारी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय शिकायत करने आई महिलाओं के साथ अभद्रता कर उन्हें भगा दिया।

Read More: थाई पर्यटकों को बता दें, भारत में अपराध है देह व्यापार

थानाधिकारी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
प्रदर्शनकारियों ने थानाधिकारी शौकत खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने शिकायत करने वाली महिलाओं को थाने बुलाकर प्रताड़ित भी किया। जिसकी जानकारी जब मुहल्ले के लोगों को लगी तो वह थाने का घेराव करने आ गए। प्रदर्शन की सूचना पर कांग्रेस नेता रविन्द्र त्यागी भी थाने पहुंचे। उन्होंने भी लोगों की सुनवाई नहीं होने पर थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Read More:मोदी सरकार को फेल करने की साजिश

एएसपी के समझाने पर हुए शांत
करीब एक घंटे बाद जब प्रदर्शन उग्र होने लगा तो एएसपी अनंत कुमार, उप अधीक्षक राजेश मेश्राम व प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान भी आरके पुरम थाने पहुंच गए। उपाधीक्षक राजेश मेश्राम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद रविन्द्र त्यागी, राखी गौतम व विद्या शंकर गौतम के नेतृत्व में लोगों के एक प्रतिनिधमंडल ने एएसपी व पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। जिसमें अधिकाारियों ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।