4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: गंदे नाले का पानी घरों में घुसा, टंकी पर चढ़े लोग

कोटा में चंद्रेसल गांव के लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। यह लोग नाले का पानी घर में घुसने से नाराज थे।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 4 Aug 2017, 11:27 AM IST

Protest on Water Tank,  Protest at Kota, Water Tank Kota, UIT Kota, Kota Patrika, Municipal Corporation Kota, Kota Nagar Nigam, कोटा यूआईटी, नगर निगम कोटा, पानी की टंकी, कोटा न्यूज, Kota News, Latest News Kota, News In Hindi

चंद्रेसल पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

कोटा
के बारां रोड स्थित चंद्रेसल गांव के दबंगों ने नाले के एक हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी वजह से नाले की सफाई नहीं हो पा रही। ऐसे में बरसात के बाद जब नाले में गंदे पानी की आवक बढ़ी तो वह ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम और नगर विकास न्यास के आला अधिकारियों तक से की, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।






Read More: थाई पर्यटकों को बता दें, भारत में अपराध है देह व्यापार

टंकी पर चढ़े तो दौड़ा पुलिस-प्रशासन
दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी जब लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह गुस्से में आकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और जिला कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस को जब इसकी खबर लगी तो उनके हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में पुलिस और यूआईटी के अधिकारी चंद्रेसल पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद लोग पानी की टंकी से नीचे उतरे।

Read More:मोदी सरकार को फेल करने की साजिश

अब कर रहे कार्रवाई की बात
बोरखेड़ा थाने के उप निरीक्षक प्रहलाद मेघवाल ने बताया कि सुबह 30-40 लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। करीब आधे घंटे बाद यह लोग बात करने के लिए तैयार हुए। तब जाकर पता चला कि इनके घरों में नाले का पानी घुस जाता है। जिसकी शिकायत यूआईटी से लेकर नगर निगम तक कर चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान व उद्योग नगर थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल आदि ने इन लोगों को समझाकर नीचे उतारा। इन लोगों की समस्या सुन ली गई है, लेकिन पुलिस टंकी पर चढ़ने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई भी करेगी।