शहर में कोरोना योद्धाओं का शनिवार को कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कोटा. शहर में कोरोना योद्धाओं का शनिवार को कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञाननगर विस्तार योजना में मुस्लिम समाज की ओर से सफाईकर्मियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के आसिफ मिर्जा ने बताया कि इस महामारी व संक्रमण के बीच सफाईकर्मी दिनरात शहर में सफाई का काम कर रहे है। पुलिस, डाक्टरों की तरह यह लोग भी कोरना वारियर्स की भूमिका निभा रहे है। इसकी के चलते विज्ञाननगर सेक्टर कार्यालय के करीब 190 सफाईकर्मियों का मुस्लिम समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान थानाधिकारी अमरसिंह, इलियास अंसारी, हाजी आबिद, बबलू भाई, शकील भाई, फिरोज मंसूरी, ताहिर अंसारी सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
स्वागत के साथ मास्क व सेनेटाइजर भी बांटे
रंगाबाड़ी क्षेत्र में सफाईकर्मियों को पुष्पवर्षा कर व तालिया बजाकर स्वागत किया गया। महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी टीम ने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उन्हें मास्क व सेनेटाइजर भी दिए गए। इस दौरान जागेश्वर सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, बलराम, अभिषेक,रामचंद्र नागर व रोहित बंसल सहित कई लोग मौजूद रहे।