
अटरू. तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपलोद से गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना को लेकर कामखेड़ा बालाजी धाम के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डीजे पर बज रहे भजनों और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने गांव स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज से गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। युवा मुरली बहादुर ने बताया कि यात्रा प्रमुख छीतरलाल मीणा, भंवरलाल नागर, ओमप्रकाश पोटर एवं लेखराज पोटर की अगुवाई में करीब 50 महिला-पुरुष श्रद्धालु कामखेड़ा बालाजी धाम के लिए पैदल रवाना हुए। श्रद्धालु मंगलवार को कामखेड़ा पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा पिपलोद से गोविंदपुरा पहुंचते ही भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर के नेतृत्व में महेंद्र नागर, चंद्रमोहन नागर, सत्यनारायण नागर, भंवरलाल सहित कई लोगों ने पुष्पमाला माला व ठंडा पानी पिलाकर खामखेड़ा बालाजी धाम यात्रियों का स्वागत किया गया।