कोटा

पढ़ाई छोड़ स्टूडेंट बने हाइवे लूटेरे, 5 ट्रक डाइवरों को लूट अय्याशी में उड़ाए लाखों रुपए

पढ़ाई-लिखाई छोड़ स्टूडेंट्स हाइवे के लूटरे बन गए। 15 दिन में 5 ट्रक डाइवरों को चाकू की नोंक पर लाखों रुपए लूटकर अय्याशी में उड़ा दिए।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2018, 9:34 AM IST
loot

कोटा . बोरखोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से लूटपाट के गिरफ्तार तीनों आरोपित कोटा-बारां फोरलेन पर पिछले 15 दिन में 5 और ट्रक चालकों से लूटपाट कर चुके हैं। पुलिस ने सोमवार को तीनों को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात में प्रयुक्त बाइक और ट्रक चालक से लूटी गई रकम बरामद कर ली है।

थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि पारसौली चित्तौड़ निवासी ट्रक चालक सुरेन्द्र ङ्क्षसह ने खल्लासी अरविंदर सिंह के साथ शनिवार को एक रिपोर्ट कराई थी। इसमें कहा था कि 3 युवकों ने फोरलेन के पास उनके ट्रक को ओवरटेक कर आगे बाइक लगा दी। इसके बाद उन्होंने दोनों को नीचे उतारा और उनके पास से 20 हजार 600 रुपए लूट लिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसपी समीर कुमार व उप अधीक्षक नरसीलाल मीणा के निर्देशन में टीम गठित की। अनुसंधान के दौरान ट्रक चालक द्वारा बताए गए हुलिए व अन्य तथ्यों के आधार पर जांच में मोटरसाइकिल टे्रस की गई। उसके बाद पुलिस लाइन निवासी विकास कुमार (19) व रोबिन सिंह (21) और जयहिंद नगर निवासी रजत शर्मा (20) को गिरफ्तार किया।

Read More: शोरुम से निकलते ही लग्जरी कार हो गई खटारा...जानिए कैसे

जानकारी करने पर पता चला कि तीनों ने वारदात में विकास की बाइक उपयोग ली। बाइक बरामद की। साथ ही, ट्रक चालक से लूटी गई रकम को तीनों ने बराबर-बराबर बांट लिया था, जिसे उनके घरों से बरामद कर लिया। तीनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया है।


किसी से रुपए व किसी से मोबाइल छीना
सीआई ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले 10 से 15 दिन में इसी हाइवे पर 5 और ट्रक चालकों से लूट कर चुके हैं। उनमें से किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी। उन वारदातों में किसी से 5 हजार व किसी से 1500 और किसी से मोबाइल तक छीन लिया था।

Breaking News: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, डिवाडर से कूदकर बचाई जान

पढ़ाई की जगह करने लगे लूटपाट
सीआई ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों में से शरद इंजीनियरिंग व विकास बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। रोबिन की कुछ समय बाद सरकारी नौकरी लगने वाली थी। महंगे शौक पूरे करने के लिए तीनों हाइवे पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने लगे।

Updated on:
16 Jan 2018, 9:34 AM IST
Published on: