
मोईकलां. कोटा . बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर लगे बैरिकेड्स को टक्कर मारकर भाग रहे एक शराबी चालक ने सोमवार को पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया पुलिसकर्मी ने साइड में कूदकर जान बचाई। पुलिसकर्मी के पैर में मौच आई है। बाद में दो ट्रक मार्ग पर आड़े लगाकर ट्रैक्टर को रोका गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खानपुर मार्ग पर पुलिस चौकी के यहां बेरिकेड्स लगे हुए हैं। सायं करीब साढ़े सात बजे खानपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने बेरिकेड्स को टक्कर मार दी और वाहन भगा ले गया।
आवाज सुन कर पुलिसकर्मी चौकी से बाहर आए और पुलिसकर्मी पूरणमल नागर ट्रैक्टर के पीछे बाइक से रवाना हुआ। उसने बाइक से आगे जाकर रोकने का प्रयास किया तो वहां भी ट्रैक्टर चालक बेरिकेड्स तोड़कर भाग गया। बाद में बपावर-सांगोद चौराहे पर दो ट्रक आड़े लगाकर ट्रैक्टर को रोका गया। थानाधिकारी अविनाश मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को मोटर व्हीकल एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे में था।
Read More: मासूम बालिका का अपहरण कर 5 दिन तक दरिंदगी करने वाला हैवान मरने तक रहेगा जेल में
देशी कट्टा व पिस्टल समेत 1 धरा
कोटा. मकबरा थाना पुलिस ने सोमवार शाम को एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे अवैध हथियार बरामद किए हैं। एएसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रघटा में एक व्यक्ति हथियार लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां चंद्रघटा निवासी शाहरूख उर्फ शानू पहलवान(35) मिला। तलाशी में उसके पास एक देसी कट्टा व एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख का पिछले साल छोटा सद्दा व उसके साथियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उन्होंने इसके साथ मारपीट कर दी थी। उस मामले में छोटा सद्दा को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। आरोपित शाहरुख उसी घटना का बदला लेने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा था।
Published on:
16 Jan 2018, 7:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.