2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंक्शन पर खड़े होकर मत कीजिए ट्रेन का इंतजार, अब खुद देखिए कहां तक पहुंची आपकी ट्रेन, एप लॉन्च

आपको जंक्शन पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अब इस ऐप के जरिए खुद देख सकते हैं की ट्रेन कहां तक पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 15 Jan 2018, 11:03 AM IST

Sfoorti app

कोटा . रेल मंत्रालय ने ट्रेनों का लाइव स्टेटस को अपडेट करने के लिए एक एप लॉन्च किया है। इसका नाम स्मार्ट फ्रेट ऑपरेशन आप्टिमाइजेशन एण्ड रियल टाइम इन्फ ोर्मेशन (स्फूर्ति) एप्लिकेशन रखा है। इसके माध्यम से ट्रेनों की लोकेशन की जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इस एप की मदद से पता लग सकेगा कि रेलगाड़ी स्टेशन से कितनी दूरी पर है। इससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी इसका प्रयोग मालगाडि़यों की निगरानी में किया जा रहा है। सफल होने पर इसे पैसेंजर और अन्य यात्री रेलगाडिय़ों से जोडऩे की भी योजना है।

Read More: Human Story: मां-बाप की बेकद्री: बहनों ने सुनाई भाइयों के अत्याचार की कहानियां, सुन रो पड़े लोग

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में स्टेशनों पर ट्रेन के विलम्ब से पहुंचने के कारण यात्रियों की काफ ी भीड़ रहती है, लेकिन पहले से यदि उन्हें ट्रेन की वास्तविक स्थिति पता लग जाएगी तो यात्रियों को सुविधा होगी और रेलवे को भीड़ नियंत्रित करने में आसानी होगी।

Utility News: 2 मिनट में जानें स्कूल में कितना सुरक्षित है आपका बच्चा

रेलवे के जोन, मंडल और सेक्शनों में बैठे अधिकारी इस एप के जरिए सवारी गाड़ी और मालगाड़ी दोनों पर नजर रख सकेंगे। मालगाड़ी में जाने वाला माल कहां तक पहुंचा, इसकी अपडेट जानकारी मिलना आसान हो जाएगा। माल ढुलाई संचालन में मदद के लिए यह महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इस एप से शुरू के अंत तक पूरे रेक को देखा जा सकता है।

Human Story: मां-बाप की बेकद्री: बहनों ने सुनाई भाइयों के अत्याचार की कहानियां, सुन रो पड़े लोग

स्फूर्ति एप्लिकेशन की प्रमुख विशेषताएं
-इस एप्लिकेशन से भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) व्यू पर माल गाडिय़ों की आवाजाही देखी जा सकती है।
-जोन/मण्डल और सेक्शनों में एकल जीआईएस व्यू में सवारी गाड़ी और माल गाड़ी दोनों पर नजर रखी जा सकती है।
- माल ढुलाई व्यवसाय की निगरानी की जा सकती है।
-क्षेत्रीय/मण्डल यातायात का तुलनात्मक विश्लेषण किया जा सकता है।
-इस एप से एकल खिड़की में सभी माल ढुलाई सम्पत्तियों को ध्यान से देखा जा सकता है।
-सेक्शनों मण्डलों तथा क्षेत्रों के लिए सेक्शनवार कार्य प्रदर्शन की निगरानी से यातायात मार्ग तय करने में मदद मिलेगी।