
- युवको ने बनाकर लगाया चेतावनी बोर्ड
बारां. जिले में ग्राम पंचायत सीमली के मुख्य मार्ग पर सडक़ निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते पिछले तीन चार साल से अधूरा पड़ा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालको समेत ग्रामीणो को परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेष कर बरसात के मौसम में यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
सीमली निवासी कौशल सखवाया ने बताया कि गांव में करीब पांच छह मीटर का हिस्सा लम्बे समय से अधुरा पड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी से सडक़ बनाने एवं सडक़ के दोनों तरफ नाला बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार विभाग से शिकायत कर चुके, लेकिन अभी तक भी सडक़ नही बनने से यहां पर हमेशा पानी भरा रहता है। जिसमें गड्डे में गिरकर कहीं बाहर राहगीर तथा वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। आस-पास के गांव ग्रामीण लोगों और गांव के लोगों को बरसात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही 1 किलोमीटर सडक़ का 3 - 4 साल से काम अधूरा और गिट्टी उखड़ी हुई पड़ी है। ग्रामीणो ने बताया कि नई सडक़ का निर्माण समय पर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना ही रहता है। खराब रास्ते के कारण आए दिन दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। बारां सीसवाली सडक़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यातायात निकलते है। कुछ युवको ने इस मार्ग पर बोर्ड बनाकर भी लगा रखा है। ताकि आने-जाने वाले सावधानी से गुजरे, सखवाया ने बताया कि विभाग शीघ्र ही समस्या का समाधान नही करता है तो ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंग।