कोटा

गोशाला के लिए प्रस्ताव भिजवाए

Aug 07, 2026
Rajasthan

डाबी. बूंदी सेंड स्टोन माइंस ऑनर विकास समिति की ओर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने बरगद व आंवले के पौधे का रोपण कर आमजन को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया।


जिला कलक्टर ने कहा कि गोचर भूमि का उपयोग केवल गोवंश के चारे के लिए ही किया जाना चाहिए। चारागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोशाला व पौधरोपण कार्यों के लिए भूमि के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए।



इस दौरान बून्दी सेण्ड स्टोन माइंस ऑनर विकास समिति सचिव अशोक जैन, शम्भु सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश राठौर, नेवालाल गुर्जर, दयाराम गुर्जर, शिवराज बैंस, चांदमल हरसौरा, लालचंद लोछब, वीरेंद्र शर्मा सहित व अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
07 Aug 2026 06:00 am
Published on:
07 Aug 2026 06:00 am