कोटा

कोटा में खुलेंगे रेलवे आरक्षण केन्द्र

कोटा मंडल में सीएडी सर्किल, मिलट्री आरक्षण केन्द्र और सांगोद स्थित आरक्षण केन्द्र नहीं खुलेगा। वहीं करौली, सपोटरा और भरतपुर में सारस चौराहा स्थित आरक्षण कार्यालय नहीं खुलेगा।
less than 1 minute read
May 22, 2020
Railway reservation center will open in Kota
Railway reservation center will open in Kota

कोटा. लॉकडाउन में फंसे यात्रियों की सुविधाओं देखते हुए रेलवे की ओर आगामी 1 जून से कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए अब 22 मई से कुछ आरक्षण केन्द्रों को भी खोला जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में भी आरक्षण केन्द्र खुलेंगे। जिन केन्द्रों का रेलवे से सीधा जुड़ाव नहीं है। वे आरक्षण केन्द्र बंद रहेंगे। जैसे सीएडी सर्किल, मिलट्री आरक्षण केन्द्र और सांगोद स्थित आरक्षण केन्द्र नहीं खुलेगा।
कोटा में एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मिले
वहीं करौली, सपोटरा और भरतपुर में सारस चौराहा स्थित आरक्षण कार्यालय नहीं खुलेगा। अभी तक केवल ऑनलाइन आरक्षण सुविधा ही उपलब्ध थी। इसलिए आम लोगों को आरक्षण कराने में दिक्कत हो रही थी। कोटा में कोटा जंक्शन और डकनिया स्टेशन पर स्थित बुकिंग कार्यालय से आरक्षण कराया जा सकेगा। टिकट लेते समय सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना हुआ। बुकिंग कार्यालयो सुरक्षा इंतजामों की कड़ी निगरानी की जाएगी। कोटा मंडल होकर भी 1 जून 2020 से कई ट्रेनों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। कोटा से 1 जून से जनशताब्दी एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस का संचालन होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि रिफंड की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी।

Updated on:
22 May 2020 09:43 am
Published on:
22 May 2020 06:00 am