5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मिले

शहर के छावनी क्षेत्र की नगर निगम कॉलोनी बनी हॉटस्पॉट, एक साथ 15 रोगी मिले। 22 मई की सुबह की रिपोर्ट में राज्य में सबसे ज्यादा केस कोटा में मिले।
less than 1 minute read
Google source verification
Coronavirus: गुजरात में इस महीने 15 दिनों में कोरोना से 400 से ज्यादा मौत

Coronavirus: गुजरात में इस महीने 15 दिनों में कोरोना से 400 से ज्यादा मौत

कोटा. कोरोना संकट के बीच कोटा शहर के लिए शुक्रवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई। सुबह 9 बजे आने वाली रिपोर्ट के अनुसार कोटा में राज्य में सबसे ज्यादा 17 पॉजिटिव रोगी मिले हैं। अकेल छावनी स्थित नगर निगम कॉलोनी से 15 पॉजिटिव आए हैं। इनमें 17, 19, 25, 45, 55 और 55 वर्ष के पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा 2 साल और 6 साल की बालिका भी पॉजिटिव पाई है। वहीं 34, 35, 36, 45, 60, 65 और 65 वर्ष की महिला पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मेहरपाड़ा से 45 वर्ष पुरुष और वल्लभ बाड़ी से 51 वर्ष पुरुष पॉजिटिव आया है। इस तरह कोटा में 22 मई सुबह 9 बजे तक कुल 356 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पूरे राज्य में एक ही दिन में 54 पॉजिटिव केस सामने आए। झुंझुनूं में 6, जयपुर में 13, बीकानेर में 1, डूंगरपुर में 14, दौसा 1 और अजमेर 2 केस आए हैं।
इस तरह राज्य में अब तक 6281 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। इनमें से 152 पॉजिटिव रोगियों की मौत हो चुकी है। कोटा जिले में अब 17 हजार 918 लोगों के कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। वहीं कोटा में अब तक 272 रोगी रिकवर कर चुके हैं। कोटा में रिकवरी रेट बहुत अच्छी है, लेकिन लगातार आ रहे पॉजिटिव रोगियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
पहले कोटा से यूपी स्टूडेंट भेजे, अब भेज दिया 36 लाख का बिल
जहां पॉजिटिव केस आए हैं, वहां लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है। नए पॉजिटिव मामलों में कम आयु के बच्चे भी पॉजिटिव मिल रहे हैं। इस समय शहर के छावनी क्षेत्र की नगर निगम कॉलोनी हॉटस्पॉट के रूप में सामने आई है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।