कोटा

Good News: अब कोटा का रेलवे स्टेशन भी बनेगा Smart, जानिए क्या-क्या होगा खास

अब कोटा का रेलवे स्टेशन भी बनेगा स्मार्ट।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 2:01 PM IST
Railway Station Kota

कोटा.

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पर्यटन विकास एवं अग्रेसिव मार्केटिंग पर चर्चा की गई। बैठक में कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक को स्मार्ट बनाने का निर्णय किया गया।

पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्वत ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक को स्मार्ट बनाया जाएगा। रेलवे से इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी। मार्च तक यहां एलईडी लाइट्स लगा दी जाएंगी और प्रमुख पर्यटन स्थलों के फोटाग्राफ्स भी लगाए जाएंगे ताकि राजधानी, दुरुन्तों व अन्य ट्रेनों में सवार यात्री इसको निहार सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाए जाएंगे।

Read More : कोटावासियों हो जाओ सावधान! 3 महिलाओं का झुण्ड कुछ सुंघाकर कर रहा Kidnapping

बुलाने पर पहुंचे उपायुक्त
बैठक में नगर निगम, यातायात, यूआईटी समेत अन्य विभागों से सक्षम अधिकारी नहीं आने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फोन कर निगम आयुक्त राजेश डागा को बुलाया। बैठक के अंत में डागा पहुंचे।
ये रहे उपस्थित
बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रामजीलाल, यूआईटी के अधिशाासी अभियंता अनिल गालव, सहायक पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, पुरातत्व विभाग से उमराव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी तेजपाल मीणा, समिति सदस्य प्रताप सिंह तोमर, इन्टेक के बृजेश विजयवर्गीय, चम्बल ट्यूरिज्म एसोसिएशन के आरएस तोमर, बनवारी यदुवंशी, बर्ड वॉच संस्था के सारांश रामावत, हर्षिता सुमन, एएच जैदी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भीतरिया कुण्ड का होगा विकास
जिला कलक्टर ने बताया कि स्मार्टसिटी के तहत भीतरिया कुण्ड का विकास, चम्बल रिवर फ्रं ट एवं किशोर सागर की पाल स्थित ग्रामीण हाट के समीप कल्चरल कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने का प्लान तैयार किया गया। शहर के चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर ईको टूरिज्म एवं पुरामहत्व के स्मारकों के चित्र प्रदर्शित भी किए जाएंगे।

ये भी निर्णय किए
ज्वाला तोप नए अंदाज में होगी स्थापित।
सूरजपोल गेट एवं बुर्ज का होगा सौन्दर्यन।
जगमंदिर रेस्टोरेंट में पॉलीथिन उपयोग पर प्रतिबंध।
दरा डाक बंगला का होगा संरक्षण।
अभेड़ा स्थित रानीजी के महल की पेंटिंग देख सकेंगे आम लोग।
नहर में कचरा डाला तो लगेगी पैनल्टी।

Published on: