3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटावासियों हो जाओ सावधान! 3 महिलाओं का झुण्ड कुछ सुंघाकर कर रहा Kidnapping

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले तीन महिलाअाें ने दिनदहाड़े घर से एक विवाहिता को कुछ सुंघाकर अगवा कर लिया और...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 1 Feb 2018, 1:39 PM IST

Kidnap

कोटा.

कोटावासियों के लिए एक विशेष सूचना है कि कोटा में दो दिन पूर्व लापता हुई महिला देवली में मिली उससे पूछताछ पर मालूम हुआ 3 महिलाएं कुछ सुंघाकर उसे अगवा कर ले गई वहां उसके सारे जेवर उतार लिए पर महिला जैसे-तैसे वहां से बच निकली। उसके बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।

Read More : राजस्थान की नंबर वन पुलिस का कारनामा, एडीएम की रिपोर्ट की जांच किए बिना ही पेश कर दी एफआर

दादाबाड़ी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले दिनदहाड़े घर से लापता हुई विवाहिता के देवली में मिलने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि महिला के परिजनों ने तीन महिलाओं पर उसे घर से ले जाने का आरोप लगाया है।

प्रताप नगर निवासी रोहित पारीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी स्वाति (23) दो दिन पहले दोपहर में अचानक घर से गायब हो गई। दोपहर 12.40 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। करीब 20 मिनट बाद वह महावीर नगर से जब घर आया तो देखा तो पत्नी घर पर नहीं थी। उसका मोबाइल वहीं जमीन पर पड़ा हुआ था।

Read More : पत्रिका ने परिवहन विभाग को बताया कब और कहां से रवाना हुए बजरी से भरे 6 ट्रक, फिर भी पकड़ नहीं पाए अधिकारी

इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। देर शाम को रोहित ने बताया कि उनकी पत्नी देवली में मिल गई, लेकिन वह बेहोशी की हलात में है। उसके जेवर भी गायब थे। होश आने पर स्वाति ने पुलिस को बताया कि शादी का कार्ड देने के बहाने से तीन महिलाएं उनके घर पर आई थी। इसके बाद उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कार में डालकर ले गई। देवली जाने पर वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से बचकर निकली।

Read More : Breaking News: कोटा की कूलर पेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 दमकलों ने 5 घंटे में पाया काबू

इधर, दादाबाड़ी सीआई रामकिशन का कहना है कि महिला के बयान लिए हैं। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। देवली के रास्ते में आने वाले टोल से संदिग्ध वाहनों के नम्बर लिए हैं। उनकी जानकारी की जा रही है।