कोटा

Rain Alert: राजस्थान में फिर बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग ने दे दिया ALERT, जानें IMD का लेटेस्ट Weather Update

IMD Weather Update: हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे रही। विभाग ने सोमवार को भी बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

less than 1 minute read
Mar 17, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Weather News: राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। दोपहर में तेज धूप के बाद तेज हवा चलने और बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 3 डिग्री घटकर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री घटकर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली हालांकि धूल भरी हवाएं भी चलीं।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे रही। विभाग ने सोमवार को भी बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को सीकर सहित शेखावाटी के चूरू और झुंझुनूं इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

एक ओर राजस्थान के सरदारशहर चूरू के कई हिस्सों में रविवार रात ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हुई जिससे कई गांवों की फसलों को नुकसान हुआ। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि के बाद गर्मी से कुछ राहत भी मिली।

Updated on:
17 Mar 2025 12:42 pm
Published on:
17 Mar 2025 12:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर