
कोटा. शहर में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बादल छाए रहने से उमस का जोर बना रहा। इससे पहले सुबह तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहा। दोपहर डेढ़ बजे बादल छाए और स्टेशन, नयापुरा, बोरखेड़ा क्षेत्र समेत कई इलाकों में हवा के साथ 15 मिनट तेज बारिश हुई। बाद में बादल छाए रहे। इससे उमस का जोर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दो डिग्री तापमान गिरा। अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जिले के सीमल्या कस्बे में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। कुन्दनपुर में शाम को हल्की बारिश हुई।
बारां जिले में बारां शहर समेत जिले में रविवार को बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी व लू से तो राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद उमस का असर रहने से लोग खासे परेशान रहे। बारां का अधिकतम तामपान 39 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर बूंदी जिले के खटकड़. कस्बे सहित आस पास के गांवों में शनिवार को आधी रात को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 1 घण्टे तक चली।