
कोटा . शहर में यातायात समस्या के निस्तारण के लिए एरोड्राम सर्किल पर 150 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाए जाने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने बजट घोषणाओं में शामिल किया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की इसका ऐलान किया। यह फ्लाईओवर घोड़े वाले बाबा सर्किल के पास से शुरू होगा और डीसीएम रोड की ओर समाप्त होगा।
Rajasthan Budget 2018-19: वरिष्ठजनों को सौगात, रोडवेज में करेंगे नि:शुल्क यात्रा, 7 लाख बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे
कृषि महाविद्यालय की सौगात
कोटा में कृषि विश्वविवद्यालय की स्थापना पांच साल पहले चुकी है, लेकिन यहां एक भी कृषि महाविद्यालय नहीं खुल पाया है। इस बार बजट में सरकार ने कोटा में राजकीय कृषि महाविद्यालय खोले जाने की घोषण कर दी है। अब स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए हाड़ौती के विद्यार्थियों को दूसरे शहरों में कृषि की पढ़ाई के लिए जाना नहीं पड़ेगा। कोटा में ही उन्हें यह सुविधा मिल सकेगी।
Rajasthan Budget 2018-19: Update: 54 हजार थर्ड ग्रेड व 9 हजार सैकंड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती, कोटा में खुलेगा कृषि महाविद्यालय
77 हजार रिक्त पदों पर भर्ती
बरोजगारों को राजस्थान बजट में बड़ी सौगात मिली है। वित्त मंत्री ने कुल 77000 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की हैं। इनमें 54000 तृतीय श्रेणी, 9000 द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 1500 संस्कृत शिक्षा अध्यापक शामिल है। इसके अलावा आरपीएएसी और यूपीएससी में इंटरव्यू देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थी रोडवेज में फ्री यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में भी हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके अलावा पटवारी के दो हजार पदों पर होगी भर्ती।
Rajasthan Budget 2018-19: खुशखबरी: राजस्थान में 77 हजार पदों पर होगी भर्ती, किसानों का कर्ज किया माफ
आंगनबाड़ी वर्कर के लिए खुला पिटारा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, ग्राम साथिनों, सहायिकाओं के लिए बजट खुशियों से भरा रहा। बजट में इनके मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई। आंगनबाड़ी वर्कर को अब 6000 हजार रुपए, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर को 4000 हजार रुपए, सहायिकाओं को 3500, ग्राम साथिनों को 3300 और आशा सहयोगिनियों को 2500 हजार रुपए मिलेंगे। किसानों के लिए भी कर्जमाफी की घोषणा की गई है।
राजस्थान बजट HIGHLIGHTS LIVE:
-शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियों की सौगात, शिक्षा में 77 हजार रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
1000 नवीन अन्नपूर्णा भंडार खुलेंगे
— मेडिकल कॉलेज कोटा में ड्यूल इमेजिंग सिस्टम की घोषणा
— प्रदेश में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात — जिला चिकित्सालयों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित होंगे
— मातृ और शिशु स्वास्थ्य इकाइयों में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन इकाई स्थापित करने की घोषणा
— नर्सिंग टीचर आंदोलनकारियों की मांग मानी,नई भर्ती का किया ऐलान
- महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन स्कीम की सौगात।
-अन्नपूर्णा भंडार के जरिए सेनिट्री पेड्स होंगे उपलब्ध
- आंगनबाड़ी सहायिका,आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ाया। अब आंगनबाड़ी 6000, 4500,सहायिका 3500,साथिन 3300,आशा सहयोगिनियों को 2500 प्रतिमाह मिलेंगे।
- परवन और धौलपुर परियोजना के लिए 1150 करोड़ का प्रावधान।
-किसानों के लिए की कर्जमाफी की घोषणा।
- आंशिक कर्जमाफी से विपक्ष का सदन में हंगामा।
-किसानों को दो लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
- सात लाख नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
- बूंदी झालीजी का बराना पेयजल परियोजना की घोषणा। 109 करोड़ 29 रुपए खर्च होंगे।
- 500 नए आरओ प्लांट लगाने की घोषणा।
- गांवों को कीचड़ से मुक्त किया जाएगा, बनाई जाएंगी नालियां।
-80 से अधिक उम्र के वृद्धजन रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा।
- ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी कार्य पेपरलैस होंगे।
- राजश्री योजना से बेटियों को लाभ दिया।
- विधानसभा में किसानों की मौत और कर्जमाफी को लेकर हंगामा।
- वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू।
- हर जिले में एक नंदी गोशाला की घोषणा।
- हर गोशाला को 50 लाख की घोषणा।
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया
- कोटा में कृषि महाविद्यालय खुलेगा।
- 54 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती।
- 9 हजार सैंकड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती।
-17 उपखण्डों में नए कॉलेज बनाए जाएंगे।
- रोजगार कार्यालयों का होगा विकास।
- किसानों का कर्ज माफ किया