कोटा. विधानसभा में राजस्थान सरकार का आखिरी चुनावी बजट कुछ ही पलों में पेश होगा। आगामी चुनाव को देखते हुए यह बजट पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आने की पूरी संभावना है। चुनावी साल के इस बजट में जनता से सीधे जुड़े चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बिजली, पानी, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि विभागों में सरकार योजनाओं के लिए खजाना खोल सकती है।