कोटा

झालावाड़ में जिला परिषद सीईओ पर भड़की सीएम, कहा-बताओ कहां खर्च किए 40 करोड़, एक-एक पाई का दो हिसाब

गंदगी व सड़कों की दुर्दशा देख वे जिला परिषद के सीईओ बंशीलाल मीणा पर भड़क गई। राजे ने कहा 5 वर्ष में दिए 40 करोड़ का हिसाब चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 11:06 AM IST
Rajasthan CM Vasundhara Raje

खानपुर. झालावाड़ जिले के दो दिवसीय दौरे के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को खानपुर पहुंची। यहां राजे ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध व वरिष्ठ नागरिकों ने संवाद किया। साथ ही भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।

Read More: आईपीएल क्रिकेट मैच में लगा 6 करोड़ का सट्टा, डायरियों में मिले कोटा के बड़े नाम फिर भी पुलिस नहीं डाल पा रही गिरेबां पर हाथ

मुख्यमंत्री ने कस्बे में 60 लाख की लागत से केन्द्रीय बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। सीएम ने खानपुर कस्बे को नगरपालिका का दर्जा देने का भी खोलने का आश्वासन दिया। राजे जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व अचानक अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी पहुंच गई। खानपुर में गंदगी व सड़कों की दुर्दशा देख वे जिला परिषद के सीईओ बंशीलाल मीणा पर भड़क गई। राजे ने कहा कि ग्राम पंचायत को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 8 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। ऐसे में 5 वर्ष में दिए 40 करोड़ का हिसाब चाहिए। राजे ने 30 सितम्बर तक खानपुर का ड्रेनेज सिस्टम व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

Read More: कोटा की सड़कों पर झाडू लगाते नजर आएंगे डॉक्टर, इंजीनियर और डबल एमए सफाईकर्मी, बोलते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी

मुंडेरी पुल का लोकार्पण
खानपुर से लौटते समय मुख्यमंत्री ने दीपदान व आतिशबाजी के साथ कालीसिंध नदी पर बने 46.46 करोड़ के नवनिर्मित उच्च स्तरीय मुंडेरी पुल का लोकार्पण किया। यहां लोगों ने 2100 दीपदान किया।


आज प्रबुद्धजनों से करेंगी सीधा संवाद
झालरापाटन. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन में लंबे अंतराल के बाद बुधवार को जनता व कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उनकी समस्याएं जानेंगी।

Published on: