कोटा

एक महीने में उजड़ गया पूरा परिवार: पहले पति गया सड़क हादसे में, अब मजदूरी पर निकली पत्नी की भी दर्दनाक मौत, चारों बेटियां हुईं अनाथ”

Kota Accident News: संगीता के चारों बच्चियों की उम्र 2 से 8 साल के बीच बताई जा रही है। पिता की मौत के बाद मां ही उनका सहारा थी।

2 min read
Oct 04, 2025
photo - patrika

राजस्थान के कोटा में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को भामाशाह मंडी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय महिला संगीता की मौके पर ही जान चली गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि उसके पति सुनील कुमार की मौत भी ठीक एक महीने पहले सड़क हादसे में हो चुकी थी। अब दोनों की चारों छोटी बेटियां पूरी तरह अनाथ हो गई हैं।

ये भी पढ़ें

नकली नोटों का गढ़ बनता राजस्थान! दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर, RBI तक पहुंचे जाली नोट — त्योहारी सीजन में रहें सावधान, ऐसे करें करेंसी की पहचान

हादसे का मंजर: यू-टर्न लेते वक्त कैंटर की चपेट में आई बाइक

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक कैंटर चालक ने अचानक तेज रफ्तार में यू-टर्न लिया। उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गई। बाइक पर संगीता अपने जेठ रामसिंह और रिश्तेदार लोकेश के साथ सवार थी। संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पहले न्यू मेडिकल कॉलेज और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एक महीने पहले पति की मौत, अब मजदूरी कर परिवार चला रही थी संगीता

संगीता कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र के घोसी मोहल्ले की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद वह परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए मजदूरी करने लगी थी। रिश्तेदारों का कहना है कि वह हर दिन सुबह जल्दी निकलती और शाम को लौटती थी, ताकि चारों बेटियों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा सके। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था—3 सितंबर को पति की मौत के ठीक एक महीने बाद, 3 अक्टूबर को वह खुद भी सड़क हादसे की शिकार हो गई।

अब किसके सहारे जिएंगी चारों बेटियां ?

संगीता के चारों बच्चियों की उम्र 2 से 8 साल के बीच बताई जा रही है। पिता की मौत के बाद मां ही उनका सहारा थी। अब दोनों के जाने के बाद घर में सन्नाटा पसरा है। मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार बेटियों की परवरिश को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अनंतपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। एएसआई उदय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस जिले में बड़ा बवाल, भारी पुलिस फोर्स तैनात, इंटरनेट और स्कूल बंद, धारा 163 लागू

Published on:
04 Oct 2025 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर