कोटा

PTET Exam 2024 : पीटीईटी-2024 पर बड़ा अपडेट, आवेदन की बढ़ी डेट, जानें लास्ट डेट

PTET Exam 2024 : शिक्षक बनने की पात्रता परीक्षा पीटीईटी-2024 के लिए आवेदन करने की डेट एक बार और बढ़ा दी गई है। जानें आवदेन पत्र की अंतिम डेट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2024, 2:16 PM IST
Rajasthan PTET 2024 Big Update Application Date Extended know Last Date
पीटीईटी-2024 - आवदेन पत्र की अंतिम डेट जानें

PTET Exam 2024 : शिक्षक बनने की पात्रता परीक्षा पीटीईटी-2024 के लिए आवेदन का अंतिम मौका 6 मई है। समन्वयक डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग पर आवदेन करने की अंतिम तिथि अब 6 मई कर दी गई है। इससे पूर्व अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 थी। अभी तक पीटीईटी के लिए 4 लाख 574 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जबकि पिछले साल 5.21 लाख आवेदन हुए थे। 2 वर्षीय और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएसी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा ली जाएगी। राजस्थान सरकार ने वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा को पीटीईटी परीक्षा के आयोजन का जिम्मा सौंपा है। 9 जून को पीटीईटी परीक्षा होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग से सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार बीएड कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। साल 2023 की प्रवेश परीक्षा गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा आयोजित की थी।

आवेदन परीक्षा शुल्क 500 रुपए

पीटीईटी-2024 की प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 रुपए रखा गया। ई-मित्र से भी आवेदन भरे जा सकते हैं। पीटीईटी ऑफलाइन परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सभी उत्तर ओएमआर शीट में भरने होंगे। इसमें चार खंड होंगे - मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। कुल पेपर 600 अंकों का होगा।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
1 May 2024, 2:16 PM IST
Published on: