कोटा

कल रामजी मिलेंगे अपने प्रिय भ्राता भरत से, होगा अनूठा मिलन

कोटा. दशहरा मेला में रविवार शाम कैथूनीपोल से दशहरा मैदान के रंगमंच तक भव्य शोभायात्रा निकलेगी। राम-भरत मिलाप होगा।
2 min read
Sep 30, 2017
Ram Bharat Milap in Kota
कोटा. दशहरा मेला में रविवार शाम कैथूनीपोल से दशहरा मैदान के रंगमंच तक भव्य शोभायात्रा निकलेगी। राम-भरत मिलाप होगा।

कोटा . दशहरा मेला में रविवार शाम कैथूनीपोल से दशहरा मैदान के रंगमंच तक भव्य शोभायात्रा निकलेगी। राम-भरत मिलाप होगा। मेला आयोजन समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा ने बताया कि शाम 5 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा आरंभ होगी। यात्रा में 5 झांकियां, घोड़ा बग्गी में 10 घोड़े मय सैनिक साजदार, एक साजदार हाथी, दो बैंड, 50 पैदल सैनिक, एक ऊंट गाड़ी दो बैलगाड़ी होंगी। साथ ही 25 लोक कलाकारों का गु्रप चकरी नृत्य करता चलेगा।

यात्रा कैथूनीपोल चौराहे से टिपटा, गढ़ पैलेस, किशोरपुरा दरवाजा होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां विजयश्री रंगमंच के बाहर शाम 7.30 बजे राम-भरत मिलाप होगा। इसके बाद रात 8.30 बजे श्रीराम रंगमंच पर श्रीराम राज्याभिषेक होगा।

Read More: शाहरुख खान के फैंस को इमाम सिद्दीकी ने सुनाई खरी-खरी

अटल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन कल

मेला दशहरा में इस बार 2 अक्टूबर को अटल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन संयोजक रमेश चतुर्वेदी ने बताया कि विजयश्री रंगमंच पर होने वाले इस सम्मेलन में श्रोताओं को देश के नामचीन कवियों की रचनाएं सुनने को मिलेंगी।

कवि अतुल ज्वाला एमपी, प्रेरणा ठाकरे नीमच, अब्दुल गफ्फ ार जयपुर , नरेंद्र बंजारा मुंबई, वरुण चतुर्वेदी जयपुर, बलवंत बल्लू, कमल मनोहर, बृजेंद्र चकोर, कविता किरण फालना, प्रदीप पंवार टोंक, सुरेंद्र सार्थक, संजय शुक्ला कोटा, ओम सोनी अंता, उमेश जयपुर, शिवांगी बारां, रामप्रसाद रखवाला कोटा, रेहाना फ ारुखी सवाईमाधोपुर, नरेश निर्भीक, निशा मुनि गौड़ कोटा इस बार मंच से काव्य पाठ करेंगे।

किसान रंगमंच: कार्यक्रम 2 से

मेला समिति सदस्य व किसान रंगमंच संयोजक विकास तंवर ने बताया कि 2 से 15 अक्टूबर तक अंबेडकर भवन के पास किसान रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विजयश्री रंगमंच:

-मूंछ प्रतियोगिता @ 3 अक्टूबर: शाम 7.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर मूंछ प्रतियोगिता, रात 8.30 बजे सिंधी कार्यक्रम रहेगा।

-साफा प्रतियोगिता @ 4 अक्टूबर: शाम 7.30 बजे साफ ा प्रतियोगिता व रात 8 बजे से एक शाम हाड़ौती के नाम कार्यक्रम होगा।

Published on:
30 Sept 2017 06:48 pm