कोटा

मासूम को घर पर अकेला पाकर पड़ौसी ने उठाया फायदा, किया घिनौना काम

शहर के नजदीक बसे गांव सीतापुरा में पड़ौसी ने आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कृत्य किया। माता-पिता के खेत पर जाने का पड़ौसी ने उठाया फायदा।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 3:01 PM IST
Crime, Crime in Kota, Rap, Police department, Police investigation, Medical investigation, Accused,  Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
रेप

कोटा . तालेड़ा थाना क्षेत्र के सीतापुरा गांव में रविवार को फिर शर्मनाक घटना सामने आई। यहां पड़ौसी ने आठ वर्षीय मासूम को घर में अकेला पा कर उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना के वक्त मासूम के परिजन खेत पर गए थे, वापस लौटे तो उसने मां को आपबीती बताई। जिसे सुन मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजन पीडि़त बालिका को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मामले की गंभीरता को समझ कर जांच के निर्देश दिए।

उचित कार्रवाई के निर्देश

सोमवार सुबह भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री निर्मल मालव के साथ परिजन पीडि़त बालिका को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मामले की गंभीरता को समझ कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने महिला कांस्टेबल के साथ पीडि़ता व परिजनों को तालेड़ा भेजा। उन्होंने तालेड़ा थानाधिकारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में पुलिस मेडिकल के लिए पीडिता को लेकर रवाना हो गई।

कोटा में होगा पीडि़ता का मेडिकल

किस्मत की मार ही कहिए कि चिकित्सकों की हड़ताल के चलते पीडि़त मासूम का तालेड़ा अस्पताल में मेडिकल नहीं हो सका। मेडिकल जांच नहीं होने से आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर होता जा रहा है। सूत्रों के बताया कि मंगलवार को कोटा में पीडि़ता का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

धमकी देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म

जावर थाना क्षेत्र के शोरती गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पति के साथ थाने आई विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह तीन-चार माह पूर्व ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से रामदेवरा की यात्रा पर गई थी। इस दौरान शोरती निवासी हरिशंकर माली ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी की नहीं बताने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद गांव में खेत पर फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
19 Dec 2017, 3:01 PM IST
Published on: