कोटा

RPF की बड़ी कार्रवाई: 6000 रुपए के लाइव टिकट के साथ पकड़ा 63 साल का शख्स, रेलवे स्टेशन पर कर रहा था अवैध व्यापार

New Kota Railway Station: रेलवे सुरक्षा बल ने न्यू कोटा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकटों के अवैध व्यापार में लिप्त 63 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6000 रुपए कीमत का लाइव टिकट और पांच खाली आरक्षण फॉर्म बरामद किए।

2 min read
Mar 04, 2026
न्यू कोटा रेलवे स्टेशन की फाइल फोटो: पत्रिका

Railway Ticket Illegal Business: पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत रेल टिकटों के अवैध व्यापार में संलिप्त एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोटा द्वारा कार्रवाई की गई है।

रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा एवं उपनिरीक्षक कप्तान सिंह मय स्टाफ टिकटों की अवैध कालाबाजारी करने वालों की धरपकड़ के दौरान न्यू कोटा स्टेशन स्थित बुकिंग एवं आरक्षण केंद्र पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके पास एक लाइव पेपर टिकट, जिसकी कीमत 6000 रुपए थी तथा पांच खाली आरक्षण मांग पत्र पाए गए।

ये भी पढ़ें

Dausa News: होली पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-भाटा, 4 महिला सहित 7 लोग घायल

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल दास उम्र 63 वर्ष, निवासी कोटा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों की मांग पर न्यू कोटा आरक्षण केंद्र से आरक्षित टिकट बनवाकर उन्हें उपलब्ध कराता था।

इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोटा पर रेल अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा, रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट न्यू कोटा द्वारा की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेल टिकटों की कालाबाजारी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस आंशिक निरस्त

बीकानेर मंडल के चूरू–सादुलपुर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य एवं स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के चलते कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।

गाड़ी संख्या 19807 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस, दिनांक 14 अप्रेल एवं 26 अप्रेल को लोहारू–सिरसा खंड के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19808 सिरसा–कोटा एक्सप्रेस, दिनांक 15 अप्रेल एवं 27 अप्रेल को सिरसा–लोहारू खंड के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19813 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस, दिनांक 25 अप्रेल एवं 27 अप्रेल को चूरू–सिरसा खंड के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19814 सिरसा–कोटा एक्सप्रेस, 26 अप्रेल एवं 28 अप्रेल को सिरसा–चूरू खंड के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें

सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी एडवाइजरी, रियाद-जेद्दाह से आया नया अपडेट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Updated on:
04 Mar 2026 10:39 am
Published on:
04 Mar 2026 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर