कोटा

Kota: मार्च से पहले RTO सख्त, बैंक फ्रीज करने के बाद इन टैक्स डिफॉल्टरों पर होगी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई

Transport Department Action: कोटा रीजन में बकाया टैक्स वसूली को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। 1832 टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि 464 वाहन मालिकों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी चल रही है।

2 min read
Feb 23, 2026
फोटो: AI जनरेटेड

Rajasthan News: प्रदेश में मार्च माह नजदीक आते ही बकाया टैक्स वसूली को लेकर परिवहन विभाग सक्रिय हो जाता है। इसी क्रम में कोटा रीजन में इस बार बड़ी कार्रवाई सामने आई है। परिवहन विभाग ने 1832 वाहनों को टैक्स डिफाल्टर घोषित करते हुए उनके खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं 464 वाहन मालिकों की संपत्ति का विवरण जुटाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

जानकारी मिलते ही संबंधित संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अनुसार हर वर्ष मार्च से पहले बकाया टैक्स की सूची तैयार कर वसूली अभियान चलाया जाता है। निरीक्षकों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए जाते हैं और सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान भी संचालित होता है। हालांकि इस बार कोटा रीजन में परिवहन निरीक्षकों की कमी के कारण लक्ष्य प्राप्ति में बाधा आ रही है। ऐसे में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सीधे बैंक खातों को फ्रीज कराने और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू की है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: वाहनों की प्रदूषण जांच लेट होने पर वसूली जाने वाली पेनाल्टी खत्म; वापस लिया 9 साल पुराना नियम

नोटिस जारी, लेकिन नहीं किया टैक्स जमा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) मनीष शर्मा ने बताया कि बकायादार वाहन मालिकों को नियमानुसार नोटिस जारी कर बकाया टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया था, लेकिन कई वाहन मालिकों ने निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किया। इसके बाद विभाग ने पहले चरण में संबंधित वाहन मालिकों के बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की।

इसके बावजूद जिन मामलों में वर्षों से टैक्स बकाया चल रहा है, उन 464 वाहन मालिकों की संपत्ति का विवरण लेने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। आरटीओ के अनुसार, प्रशासन से संपत्ति संबंधी जानकारी प्राप्त होते ही नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग का कहना है कि यह कदम उन वाहन मालिकों के खिलाफ उठाया जा रहा है, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं और नोटिस के बावजूद सहयोग नहीं कर रहे।

पहली बार ऐसी कार्रवाई

परिवहन विभाग के अधिकारी सूत्रों के अनुसार कोटा रीजन में यह पहली बार है जब खातों को फ्रीज करने के बाद सीधे संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। विभाग की इस सख्ती से बकाया टैक्स वसूली में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही, अन्य वाहन मालिकों के लिए भी यह एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि समय पर टैक्स जमा नहीं करने पर कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

School on Wheels : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, पंचायत चुनाव से पहले सीएम भजनलाल ने की यह बड़ी घोषणा

Published on:
23 Feb 2026 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर