कोटा

NEET व JEE के विद्यार्थियों के लिए आई खुशखबरी

दिसम्बर 2018 से साल में दो बार प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की अफवाहों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया।
2 min read
Jun 21, 2018
happy students
NEET व JEE के विधयर्थिओ के लिए आई खुशखबरी

कोटा. देश के नामचीन इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिलों के लिए अभी साल में एक बार ही नीट और जेईई परीक्षा आयोजित की जाएगी। दिसम्बर 2018 से साल में दो बार प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की अफवाहों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) गठित होने के बाद ही इस पर फैसला होगा। आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एनआईटी और एमएनआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियंरिंग संस्थानों में जेईई मेन्स और एडवांस्ड के जरिए दाखिला दिया जाता है। हर साल अलग-अलग आईआईटी इस परीक्षा का आयोजन करती है, जबकि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सीबीएसई नीट आयोजित करती है।

वित्तीय वर्ष 2017-18 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिलों के लिए ऐसी सभी परीक्षाओं का आयोजन करने को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के गठन की घोषणा की थी। इसके गठन की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को दी गई है।

फैली अफवाह

एमएचआरडी राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने एनटीए की घोषणा के साथ ही जेईई और नीट एग्जाम साल में दो बार आयोजित होने की भी संभावना जताई थी। इसी को आधार बनाकर पिछले एक पखवाड़े से अफवाह थी कि आईआईटी कानपुर एनटीए का गठन कर चुकी है और इसी साल से नीट और जेईई की परीक्षा साल में दो बार कराई जाएगी। पहली परीक्षा दिसम्बर 2018 में होगी। परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों ने जब यह अफवाह सुनी तो खलबली मच गई।

फैली अफवाह
एमएचआरडी राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने एनटीए की घोषणा के साथ ही जेईई और नीट एग्जाम साल में दो बार आयोजित होने की भी संभावना जताई थी। इसी को आधार बनाकर पिछले एक पखवाड़े से अफवाह थी कि आईआईटी कानपुर एनटीए का गठन कर चुकी है और इसी साल से नीट और जेईई की परीक्षा साल में दो बार कराई जाएगी। पहली परीक्षा दिसम्बर 2018 में होगी। परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों ने जब यह अफवाह सुनी तो खलबली मच गई।

मंत्रालय ने किया इनकार
हजारों छात्रों को परेशान होता देख एजुकेशन एक्टिविस्ट डॉ. अमित गुप्ता ने सत्यता पता लगाने के लिए एमएचआरडी से सूचना के आधिकार में एनटीए के गठन और परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी मांगी। एमएचआरडी के सीपीआईओ कुनंदननाथ सिंह ने जवाब में बताया कि अभी तक तो एनटीए का ही गठन नहीं हो सका है।

यह काम वर्ष 2019 के बाद ही पूरा हो सकेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिलों के लिए गठित की जाने वाली यह संस्था जब पूरी तरह से काम करने लगेगी, तो पहले परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करेगी। इसके बाद भी जेईई और नीट साल में एक बार आयोजित हो या इससे अधिक इस बाबत भी फैसला एनटीए ही लेगा।

डॉ. अमित गुप्ता, , कोटा के एजुकेशन एक्टिविस्ट का कहना है की फिलहाल नीट और जेईई एग्जाम साल में एक बार ही आयोजित किए जाएंगे। एनटीए का गठन होने के बाद ही कोई फैसला हो सकेगा। इसलिए छात्र अफवाहों से बचें और पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक ही तैयारी करें।

Published on:
21 Jun 2018 02:25 pm