कोटा

बच्चों ने दिखाया श्रद्धा भाव, कल्पना के रंगों से सजाए संतों के चित्र

कोटा. संत कवंरराम धर्मशाला में शुक्रवार से तीन दिवसीय वर्सी उत्सव शुरू हो गया। उत्सव के तहत पहले दिन धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम हुए। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के तहत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इनमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभागिता निभाकर श्रद्धा भाव दर्शाया।

2 min read
Oct 14, 2022
बच्चों ने दिखाया श्रद्धा भाव, कल्पना के रंगों से सजाए संतों के चित्र

कोटा. संत कवंरराम धर्मशाला में शुक्रवार से तीन दिवसीय वर्सी उत्सव शुरू हो गया। उत्सव के तहत पहले दिन धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम हुए। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के तहत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इनमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभागिता निभाकर श्रद्धा भाव दर्शाया। चित्रकला, फैंसी ड्रेस, गायन, प्रश्नोत्तरी समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तूलिका से संतों के चित्रों में कल्पनाओं के रंग भरे।

उन्होंने अपने विषय के अनुसार किसी ने संत कंवरराम तो किसी से वसणशाह व किसी ने स्वामी टेऊंराम के चित्रों को आकर्षक रंगों से सजाया। प्रतियोगिता में बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने संतों के रूप धर लोगों को संदेश भी दिए। बच्चे विभिन्न रूपों में सजधज कर आए। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सिंधी में गीत पव भजनों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम संचालन करते हुए राजा मास्टर ने बच्चों से सिंधी संस्कृति, संत व जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे। बच्चों में उत्साह नजर आया।

निकाली शोभायात्रा

इससे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में धर्मशाला में पाठ साहब की शुरूआत की गई। संत पंजूराम आश्रम से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में पाठ साहब को लेकर आए। संत कंवरराम धर्मशाला प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी पंजवानी ने बताया कि मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वामी शांति प्रकाश हॉल के पास पूृज्य जनरल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ओम आडवाणी, बलराम दासवानी, पुरुषोत्तम छाबरिया, प्रताप बजाज, मूलचंद तालरेजा, हरि चौथवानी, राजेश कृपलानी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संत जल कुमार मसंद,निजधाम आश्रम के नंद राजानी, संत पंजूराम के संत नंदलाल, बलराम दासवानी,जग्गी पंजवानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सत्संग व प्रवचन

पंजवानी के अनुसार महोत्सव के तहत शनिवार को सुबह 9 बजे आनंदपुर दरबार साहब का सत्संग,शाम को 5.30 बजे निजधाम आश्रम, महिला मंडल व दादीमढ़ी का सत्संग होगा। इस मौके पर भगत लक्खू भजनों की रसधार बहाएंगे।

Published on:
14 Oct 2022 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर