कोटा

आपके बच्चे के पास है डाक टिकट…तो उन्हें विभाग देने जा रहा है ये उपहार

डाक विभाग ने दीन दयाल 'स्पर्श' योजना की शुरूआत। इसमें डाक टिकट संग्रह करने वाले 920 चयनित विद्यार्थियों को हर माह 500 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 3:47 PM IST
Post Stamps, Stamps Collection, Scholarship, Postal Department, Incentives, Postal Department, Scholarship for Promotion, Research, Hobby, Promotion, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
डाक टिकट संग्रहण

कोटा . यदि आपको डाक टिकट संग्रहित करने का शौक है तो हो सकता है सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिलना शुरू हो जाए। बच्चों में संग्रहण की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने दीन दयाल 'स्पर्श' (स्कोलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एण्ड रिसर्च इन स्टेम्प्स एज ए हॉबी) योजना शुरू की है। इसके तहत डाक टिकटों का संग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को डाक विभाग छात्रवत्ति देगा।

इनको मिलेगा लाभ

योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए कक्षा छठी से 9 वीं तक के उन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा जो टिकट संग्रहण व इनके बारे में जिज्ञासु होने के साथ पढ़ाई में भी अच्छे हों और डाक टिकटों के संग्रहण का शौक भी रखते हों। छात्र के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थी 55 प्रतिशत अंक के साथ योजना के लिए नामांकन करवा सकेंगे।

देशभर से चुनेंगे

योजना के तहत देशभर से 920 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विभाग के विभिन्न सर्किलों से 40-40 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए चुने जाएंगे। छात्र को हर माह 500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से एक साल तक 6 हजार रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। एेसे करेंगे चयन- पहले नामांकन करवाए जाएंगे। फिर सर्किलवार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। सर्किल स्तर पर बनने वाली समिति छात्रों द्वारा प्रस्तुत संग्रहण का मूल्यांकन करेगी।

प्रोत्साहित करने के लिए योजना शुरू

कोटा के वरिष्ठ डाक अधीक्षक हनीफ खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टिकट संग्रहण में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की है। तय प्रक्रिया के तहत ही छात्रों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा।

Published on: