Kota News: हमले में कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह को कंधे और पेट पर चाकू लगे और हड्डी में भी फैक्चर हो गया। वहीं कांस्टेबल गोविंदराम के दोनों हाथों में चाकू लगे हैं। इसके बाद बदमाश कांस्टेबलों की बाइक भी ले गए और आगे जाकर उसे छोड़ गए।
Criminals Attack On Police Constable: कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के आरोपियों को पकड़ने गए दो कांस्टेबलों पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें कांस्टेबल घायल हो गए जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरकेपुरम थाना क्षेत्र में दीपावली के दिन बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया था। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पकड़ चुकी थी जबकि दो आरोपियों के विवेकानंद चौराहे के निकट घूमने की सूचना मिली।
इस पर दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए थाने के दो कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह और गोविंदराम मौके पर पहुंचे। इस पर बदमाश भागने लगे और भागते हुए उन्होंने कांस्टेबल की बाइक गिरा दी। इससे कांस्टेबल गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने कपड़ों में छुपाकर रखे अलग-अलग चाकू से कांस्टेबलों पर हमला कर दिया।
हमले में कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह को कंधे और पेट पर चाकू लगे और हड्डी में भी फैक्चर हो गया। वहीं कांस्टेबल गोविंदराम के दोनों हाथों में चाकू लगे हैं। इसके बाद बदमाश कांस्टेबलों की बाइक भी ले गए और आगे जाकर उसे छोड़ गए।
हमले में घायल दोनों कांस्टेबलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया था। हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिलीप सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर