कोटा

कोटावासि‍यों को जाम से बचाने के लिए एरोड्राम चौराहे पर ये कि‍या बस…

यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास , यातायात पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए एरोड्राम चौराहे पर लगने वाले जाम मसले में एक प्रयोग...

2 min read
Jan 16, 2018

यातायात पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए एरोड्राम चौराहे पर लगने वाले जाम मसले में फिर एक प्रयोग किया गया है। यातायात पुलिस ने मंगलवार से इस चौराहे पर बसों का ठहराव बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें

कहीं भवन की हालत जर्जर तो कहीं शौचालय नहीं, गंदगी की भरमार में पल रहा देश का भविष्य

यातायात उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि झालावाड की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों की बुकिंग विंडो को पूर्व में ही इस चौराहे से हटाकर अनंतपुरा चौराहे पर शिफ्ट कर दिया है। लेकिन, इसके बाद भी यहां बसों का ठहराव होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।

अब चौराहे पर रोडवेज व निजी बसों का स्थाई ठहराव पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हनुमानमंदिर के पास बसों को सिर्फ यात्रियों को बैठाने की अस्थाई व्यवस्था की गई है।

इसी तरह से झालावाड की तरफ से आने वाली बसें हवाई अड्डा गेट से पेट्रोल पम्प के बीच यात्रियों को उतार सकेंगी। इस व्यवस्था से एरोड्राम चौराहे पर इन बसों के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

इधर, बेरिकेडिंग कर बनाया अस्थाई डिवाइडर

नयापुरा थाने से लेकर सांघी धर्मशाला तक दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस की ओर से बेरिकेडिंग कर अस्थायी डिवाइडर बनाया गया है।

उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि शहर में कई जगहों पर पक्के डिवाइडर बनाने के लिए न्यास को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। शीघ्र ही जहां जरूरत है वहां छोटे व पक्के डिवाइडर बना दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- इधर बिजली चोरी के मामले दर्ज, उधर कीटनाशक पीने के बाद इस असुविधा का नहीं निकला हल, अटका इनका भुगतान…
Updated on:
16 Jan 2018 08:03 pm
Published on:
16 Jan 2018 08:00 pm
Also Read
View All