कोटा

कोटा में बुलेट की रफ्तार से दौड़ी गाय ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक कोमा में, दूसरा मौत से कर रहा संघर्ष

Stray cattle, Stray cattle Terror: शहर में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सड़कें महफूज नहीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2019, 1:28 AM IST
Stray cattle Terror
कोटा में बुलेट की रफ्तार से दौड़ी गाय ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक कोमा में, दूसरा मौत से कर रहा संघर्ष

कोटा. शहर में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ( Stray cattle Terror ) सड़कें महफूज नहीं हैं। कहीं गड्ढे तो कहीं मवेशियों का उछल कूद करता झूंड लोगों की जान ले रहा है। शनिवार देर रात और रविवार को भी अलग-अलग जगहों पर गायों से टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। नांता स्थित रामनगर पत्थरमंडी में शनिवार रात बाइक सवार युवक के सामने अचानक दौड़ती हुई गायआ गईं। गायों से टकराकर वह गम्भीर घायल हो गया। इसी तरह रविवार सुबह बूंदी रोड स्थित गोविंदनगर बडग़ाव बावड़ी के पास हाइवे पर बाइक सवार युवक गायों से टकराकर घायल हो गया। दोनों घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More: जिन्हें रोकने को खर्च किए 34 लाख, फिर भी वो सड़कों पर धमके, संभल कर चलें, कहीं आप न हो जाएं शिकार

आईसीयू में जीवन और मौत के बीच कर रहा संघर्ष
रामनगर पत्थरमंडी निवासी मोहन बंजारा (25) की हालत गम्भीर होने पर उसे एमबीएस अस्पताल से रविवार सुबह जयपुर के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने उसे जयपुर ले जाने की बजाय तलवण्डी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार कर रहे न्यूरो सर्जन डॉ. मामराज अग्रवाल ने बताया की मोहन के सिर में गम्भीर चोट लगने से वह कोमा में चला गया, उसे अभी तक होश नहीं आया है। उसे अभी वेंटीलेटर पर रख गया है। गम्भीर स्थिति होने की वजह से अभी ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। उसे दवाओं से होश में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Read More: बेरहम खाकी: कोटा में देर रात एक्सीडेंट में गंभीर घायल हुआ युवक दर्द से तड़पता रहा और पुलिस देखती रही

जाखमुंड जाते समय हुआ हादसा
गम्भीर घायल मोहन के भाई परसराम बंजारा ने बताया कि वह पत्थरमंडी में काम करता है। शनिवार रात नांता करणीमाता मंदिर में था, जहां जाखमुंड गांव से आए किसी व्यक्ति ने उससे उसका मोबाइल मांगा। वह व्यक्ति गलती से उसका मोबाइल लेकर चला गया। मोहन अपना मोबाइल लेने के लिए रात साढ़े दस बजे करीब बाइक से जाखमुंड जाने के निकला और पत्थरमंडी पहुंचते ही उसके साथ हादसा हो गया।


इधर हैलमेट ने बचा ली जान
शिवपुरा निवासी रामेश्वर सिंह (44) रविवार सुबह बाइक से बूंदी जाने के लिए निकला। करीब 11 बजे बडग़ांव बावड़ी से आगे हाइवे पर अचानक गाय का बछड़ा दौड़ता हुआ आया और बाइक से टकरा गया। इससे वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से एमबीएस अस्पताल लेकर गए। रामेश्वर ने बताया कि दुर्घटना में हैलमेट चकनाचूर हो गया, पर उसका सर बच गया। हाथ व पैरों में चोट आई हैं।

Read More: पूर्व विधायक राजावत का बड़ा बयान, सरकार किसानों को दे खुली छूट तो चंद्रलोही में एक भी मगरमच्छ नहीं बचेगा जिंदा

आवारा मवेशियों को रखने के लिए नई गोशाला का बजट स्वीकृत हो गया था और कार्यादेश भी जारी कर दिया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद अधिकारी गोशाला निर्माण में रूचि ही नहीं ले रहे। इस कारण आए दिन लोग आवारा मवेशियों की चपेट में आ रहे हैं।
पवन अग्रवाल, अध्यक्ष गोशाला समिति


भाजपा के पांच साल के बोर्ड में आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। इसका शहर की जनता को भुगतान पड़ रहा है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर इस समस्या के स्थायी समाधान की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
अनिल सुवालका, प्रतिपक्ष नेता

Updated on:
7 Oct 2019, 1:28 AM IST
Published on: