कोटा

छात्रा ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए 2 छात्रों पर ये आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Dec 17, 2018
छात्रा ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए 2 छात्रों पर ये आरोप

कोटा
निवासी छात्रा का कैथून के निकट नहर से सोमवार को शव बरामद किया गया। छात्रा ने 3 दिन पहले नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी उसके बैग से मिले सुसाइड नोट में 2 छात्रों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

मृतका के पिता ने बताया कि इस मामले में पुलिस को शिकायत की थी। लेकिन उद्योग नगर पुलिस ने समझाइश कर दोनों छात्रों को छोड़ दिया। इसके बाद छात्र एक बार फिर छात्रा को परेशान करने लगे इससे परेशान होकर छात्रा ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली, उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान

दूसरी ओर कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के दयाल राजोरी क्षेत्र निवासी संजीव कुमार 20 पुत्र सीताराम ने सोमवार सुबह हॉस्टल में गले में फंदा लगा लिया।

जानकारी लगने पर छात्रों पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। एमबीएस चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके पहुंचने पर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Published on:
17 Dec 2018 08:43 pm
Also Read
View All