कोटा

छात्रसंघ चुनाव: चुनावी दंगल में एबीवीपी का दांव पड़ा भारी

कोटा. छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए। हाड़ौती संभाग के 27 कॉलेजों में मतगणना के बाद एबीवीपी अन्य छात्र संगठनों पर भारी पड़ी।

2 min read
Sep 04, 2017
कोटा. छात्र राजनीति के सबसे बड़े चुनावी दंगल के नतीजे सोमवार को आ गए। हाड़ौती संभाग के 26 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की मतगणना के बाद एबीवीपी अन्य छात्र संगठनों पर भारी पड़ी। हालांकि निर्दलीयों ने कांटे की टक्कर दी और छह कॉलेजों में अध्यक्ष पद छीन लिया।

कोटा. छात्र राजनीति के सबसे बड़े चुनावी दंगल के नतीजे सोमवार को आ गए। हाड़ौती संभाग के 27 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की मतगणना के बाद एबीवीपी 11 कॉलेजों में अन्य छात्र संगठनों पर भारी पड़ी। हालांकि निर्दलीयों ने कांटे की टक्कर दी और छह कॉलेजों में अध्यक्ष पद छीन लिया। कोटा में चुनाव मैदान में नहीं उतरी एनएसयूआई पांच कॉलेजों में विजयी रही। ग्रामीण छात्र संगठन एवं संयुक्त मोर्चा ने भी चुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और दो कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर काबिज हुए।

देर शाम तक कोटा के दो और झालावाड़ के पीजी कॉलेज का परिणाम नहीं आया। झालावाड़ में पुर्न मतगणना के दौरान हंगामा कर रहे छात्रों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें पांच छात्र घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

भाजपाइयों की धक्का-मुक्की ने ली रिटायर्ड टीचर की जान, चेहरा चमकाने की कोशिश में हुआ हादसा

कोटा में कोटा विवि, जेडीबी आट्र्स और जेडीबी साइंस कॉलेजों में एबीवीपी का पूरा पैनल जीत गया। कोटा विवि में पिंकेश मीणा विजयी रहे। शेष छह कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। शेष छह कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पर बाजी मार कर एबीवीपी की जीत का मजा खराब कर दिया। राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में निर्दलीय ने एक मत से एबीवीपी प्रत्याशी को पटखनी दी। कोटा में छात्रसंघ चुनाव एनएसयूआई ने मैदान में नहीं उतरी। निर्दलीयों में संयुक्त मोर्चा और एनएसयूआई के बागी भी शामिल हैं। यहां जेडीबी साइंस कॉलेज में पूरा पैनल पहले ही निर्विरोध जीत चुका है।

झालावाड़ के कॉलेजों में एबीवीपी का वर्चस्व रहा। जिले के सात कॉलेजों में पांच कॉलेजों में एबीवीपी के प्रत्याशी विजेता रहे, जबकि एक कॉलेज में एनएसयूआई का प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर काबिज हुआ। एक कॉलेज में केवल छात्र प्रतिनिधि चुने गए।

Read More: छात्राओं से छेड़खानी के बाद कोटा के सुकेत में हुआ बवाल, आमने-सामने आए दो समुदाय
बूंदी जिले में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। मतदाता छात्रों ने किसी भी छात्र संगठन को निराश नहीं किया। तीन कॉलेजों में अलग अलग संगठनों के अध्यक्षों जीतकर आए। यहां पीजी कॉलेज में ग्रामीण छात्र संगठन, गल्र्स कॉलेज में एबीवीपी एवं नैनवां कॉलेज में एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी विजयी रहा।

बारां जिले के चार कॉलेजों में से छात्रसंघ अध्यक्ष पदों पर तीन कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व एक में एनएसयूआई ने जीत का परचम लहराया। गल्र्स कॉलेज, केलवाड़ा व छबड़ा कॉलेज में एबीवीपी के प्रत्याशी जीते। वहीं पीजी कॉलेज में एनएसयूआई प्रत्याशी जीता। जिले के चारों कॉलेजों में 16 पदों में से 12 पदों पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया। वहीं 3 पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशी जीते एवं एक पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

अध्यक्ष पद पर विजेता प्रत्याक्षी

कोटा
कोटा विवि पिंकेश मीणा एबीवीपी

जेडीबी गल्र्स आट्र्स प्रीति गोचर एबीवीपी
गवर्मेंट आटर््स लेखराज योगी निर्दलीय

राजकीय विज्ञान भास्कर नागर निर्दलीय
जेडीबी कॉमर्स शिवांगिनी सोनी निर्दलीय

संस्कृत कॉलेज अटलबिहारी गौतम निर्दलीय
विधि महाविद्यालय प्रवीण चितलीकर निर्दलीय

कॉमर्स कॉलेज विशाल मेवाड़ा निर्दलीय
कोटा ग्रामीण

चेचट संस्कृत कॉलेज पवन मीना एनएसयूआई
रामगंजमंडी कॉलेज रुचि गुर्जर एनएसयूआई

सांगोद कॉलेज भोजराज गोचर ग्रामीण छात्र संगठन
झालावाड़

पीजी कॉलेज दिनेश सुमन एबीवीपी

कन्या महाविद्यालय ज्योति धाकड़ एनएसयूआई
लॉ कॉलेज मोहित मेवाड़ा एबीवीपी

बिड़ला कॉलेज भवानीमंडी तरंग गुप्ता एबीवीपी
उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज अनिल कुमार शर्मा एबीवीपी

मनोहरथाना कॉलेज हरी राम लववंशी एबीवीपी
झालावाड़ पीजी कॉलेज रिजल्ट बाकी

बूंदी
पीजी कॉलेज भगवत मीणा ग्रामीण छात्र संगठन

गल्र्स कॉलेज यज्ञवंती हाड़ा एबीवीपी
नैनवां कॉलेज आशुतोष नागर एनएसयूआई

बारां
पीजी कॉलेज हिमांशु नागर एनएसयूआई

कन्या महाविद्यालय यशी शर्मा एबीवीपी
केलवाड़ा कॉलेज अंकिता सिंह एबीवीपी

छबड़ा कॉलेज रामनरेश मीणा एबीवीपी

ये भी पढ़ें

कोटा में कांस्टेबलों का शराब ठेके पर हंगामा, लोगों ने उतारा नशा
Updated on:
04 Sept 2017 09:53 pm
Published on:
04 Sept 2017 09:41 pm
Also Read
View All