समझाने वाले सेल्समैन को भी पीटा
बाद में लोकेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वो समझाइश कर रहा था, लेकिन कांस्टेबलों ने उसकी ही पिटाई शुरू कर दी। साथ ही दुकान में रखे शराब के कार्टून भी गिरा दिए। जिनसे देसी शराब की बोतलें गिरकर फूट गई। साथ ही गल्ले में भी हाथ डाल दिया था। मैं घबराकर मौके से भाग गया था, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वे मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। लोकेश ने बताया कि पुलिसकर्मी खुद को सीआई और एएसपी का गनमैन बता रहे थे। मारपीट में सुरेन्द्र मेरोठा, अनूपसिंह, सुगम और सुमेर शामिल थे। मौके पर छूटी गाड़ी अनूपसिंह की बताई जा रही है। एसएचओ रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि उन्हें मारपीट के मामले में रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के लिए दुकान के मालिक को बुलाया है। मामले में सुरेन्द्र मेरोठा का मेडिकल करवाया है।