कोटा

Good News: हाड़ौती वासियों को नहीं लगाने पडे़ंगे जयपुर-दिल्ली के चक्कर, मिलेगी Super Speciality Service

कोटा. हाड़ौती वासियों के लिए एक खुशखबर है कि जल्द कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही छत के नीचे परम विशेषज्ञ सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2018, 4:33 PM IST
Super Speciality Block

हाड़ौतीवासियों के लिए एक खुशखबर है कि जल्द कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही छत के नीचे परमविशेषज्ञ सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगी। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल भवन के निर्माण कर रही कम्पनी एवं इंस्टूमेंट संबधी कार्य करने वाली एजेंसी के तालमेल होने के बाद मेडिकल गैस प्लांट, ऑटो क्लेव व मोड्यूलर ऑटी के वर्कऑर्डर हो चुके है। ब्लॉक का निर्माण कार्य भी प्रगति पर चल रहा है। मई के अंत तक सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और रोगियों को इसकी सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगी।

Read More: Breaking News: अगर आपने किया यह काम तो अगला नं. 51 होगा आपका, जानिए कैसे

जयपुर , दिल्ली के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
कोटा में परम विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलने के बाद रोगियों को जयपुर व दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही छत के नीचे मरीजों को सारी सुविधाएं मिलेगी। अभी गंभीर बीमारियों के लिए मरीजों को जयपुर व दिल्ली के चक्कर काटने पड़ रहे है।

मेडिकल गैस प्लांट बनेगा

ब्लॉक में मेडिकल गैस प्लांट भी बनेगा। इससे सभी वार्डों में पाइप लाइन के माध्यम से ही गैस सप्लाई की जाएगी। वार्डों में गैस सिलेण्डरों से मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होगी।

Read More: गौशाला पड़ी खटाई में, जमीन नहीं हुई सेट तो 15 करोड़ के टेण्डर हुए अपसेट

8 करोड़ में बनेगी मोड्यूलर ऑटी
ब्लॉक में 8 करोड़ की लागत से मोड्यलर ऑटी का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक ऑटी पर 1 करोड़ 76 लाख का खर्चा आएगा। यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। करीब 4 करोड़ में ऑटो क्लेव का निर्माण होगा।

बिना चीरे-फाड़ गुर्दे की पथरी का होगा इलाज

इस ब्लॉक में खास एस्ट्रा कोकपोरियल शौकव्य लिथेट्रीयसी (ईएसडब्ल्यूएल) मशीन भी लगाई जाएगी। इस मशीन के माध्यम से
गुर्दे की पथरी का बिना चीर-फाड़ इलाज होगा।

यह रहेगी सुविधा

- 18000 स्वायर फीट में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का निर्माण।
- 6 मंजिला भवन बनेगा।

- कुल 150 करोड़ खर्च होंगे
- 90 करोड़ निर्माण पर।

- 60 करोड़ उपकरण पर व्यय होंगे।
- 5 लिफ्ट लगेगी।

- 263 बेड की क्षमता का होगा भवन।

Read More: Pride of India: कोटा की बेटी अरूंधती ने अब सर्बिया में बिखेरी स्वर्ण की चमक, फिर से किया भारत का सीना चौड़ा

यह भवन भी बनेंगे
ग्राउंड फ्लोर पर फार्मेसी, ओपीडी ब्लॉक, अल्ट्रा साउंड सोनोग्राफी, एक्सरे, लेबोरेट्री, 2-डी इको, ईसीजी, टीएमटी, यूरोडायनेमिक्स।

यह विभाग होंगे संचालित

- कार्डियक
- सर्जरी

- नेफ्रोलॉजी
- यूरोलॉजी

- गेस्ट्रोएण्टोलॉजी
- पीडियाट्रिक सर्जरी

- प्लास्टिक सर्जरी
- न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो-सर्जरी

70 बैड का आईसीयू

- 6 मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर्स
- 11 डायलिसिस

- पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड
- डायग्नोस्टिक यूनिट

- प्रशासनिक ब्लॉक
- कैथ लैब

स्टाफ के लिए भेजा प्रस्ताव

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय का कहना है कि सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में एक ही छत के नीचे मरीजों को परमविशेषज्ञ सेवाएं मिलेगी। नर्सिंग कर्मचारी व अन्य स्टाफ के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए है। मई के अंत तक ब्लॉक के कार्य पूरा होने की संभावना है।

Published on: