कोटा

कोटा की 4 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 15 दमकलें भी नहीं कर पाई काबू, धमाकों से लोगों में दहशत

शहर के गुमानपुरा इलाके में एलआईसी भवन के पास हैण्डलूम की 4 मंजिला दुकान में शनिवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। धमाकों की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 4:07 PM IST
Fire in kota

कोटा . शहर के गुमानपुरा इलाके में एलआईसी भवन के पास हैण्डलूम की 4 मंजिला दुकान में शनिवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। धमाकों की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिस भवन में आग लगी उसमें कई लोग फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकलें आग बुझाने मौके पर पहुंची, लेकिन दोपहर तीन बजे तक आग नहीं बुझ सकी। साढ़े तीन बजे 15 दमकलें मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 1 बजे करीब स्पार्किंग होने से आग लगी। दुकान में बैडशीट, कम्बल, पर्दे, रजाईयां सहित घर सजाने के कई समान रखे हुए थे। स्पार्किंग से निकली चिंगारी ने पर्दों व कम्बल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बीच-बीच में तेज धमाके हुए, इससे यहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


लोगों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को आग की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आगे लपटें और धुएं का गुबार देखकर जो भी यहां से गुजरा वहीं ठहरा गया। कुछ देर में पूरे शहर में आग की खबर भी आग की तरह ही फैल गई।

लोगों ने आरोप लगाया कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो आग पर जल्द ही काबू पाया जा सकता था। इधर, दुकान के मालिक ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हो गया है। वे परिवार के साथ होली मिलन समारोह में गए थे। पीछे से यह घटना हो गई।

Updated on:
3 Mar 2018, 4:07 PM IST
Published on: