कोटा

शादी-ब्याह के सीजन में सक्रिय हुए चोर गिरोह, खुशी के माहौल मे खलल ड़ाल दिया 40 लाख का झटका

कोटा. शहर में चोर गिरोह फिर हुआ सक्रिय, पुलिस को दे रहे चुनौती। बूंदी रोड स्थित एक होटल में महिला डॉक्टर की शादी से एक दिन पहले हुई चोरी की घटना।

2 min read
Nov 16, 2017

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में सगाई समारोह के दौरान बुधवार रात को करीब 40 लाख कीमत के जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी हो गया।

ये भी पढ़ें

4041 शहरों से मुकाबला करने के लिए, कोटा ने बनाया ये एक्शन प्लान

रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी निवासी सुनील सक्सेना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री डॉ. भव्या सक्सेना की गुरुवार को शादी थी। मुम्बई से बारात आई थी। बुधवार को बूंदी रोड स्थित होटल मैनाल रेजीडेंसी में सगाई व महिला संगीत का कार्यक्रम था। शाम 7 बजे हॉल में सगाई शुरू हुई, जिसमें ससुराल वालों ने करीब 27 तोला सोने के जेवर चढ़ाए। साथ ही उनके द्वारा दिए जाने वाले जेवर, डायमंड के सैट, दो महंगे स्मार्ट फोन व करीब एक लाख रुपए नकद एक बैग में रखे हुए थे।

बैग पत्नी निशा के पास था। सगाई के बाद महिला संगीत में निशा भी बैग को रिश्तेदार के पास छोड़ नाचने चली गई। कुछ देर बाद वह रिश्तेदार भी उठकर नाचने लगीं और बैग वहीं रह गया। रात 10.20 बजे जब बैग को देखा तो वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद होटल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी गई। चोरी होने से शादी वाले कार्यक्रम में खुशी की जगह मायूसी छा गई।
निशा सक्सेना ने बताया कि चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 40 लाख से अधिक है। शादी में देने के लिए जो जेवरात बनाए थे, वे दोबारा से अचानक नहीं बन सकते।

सीसीटीवी में कैद नहीं हुई घटना
सूत्रों के अनुसार, होटल में सीसीटीवी खराब होने से बैग चोरी की वारदात कैद नहीं हो सकी। हालांकि शादी समारोह के दौरान वीडियो रिकॉडिंग में रात 10.17 बजे तक निशा के पास रखा वह बैग नजर आ रहा है। होटल में एक साथ दो शादियां हो रही थी।

ये भी पढ़ें

न ब्रेक है, न जीवन रक्षक इक्युपमेंट, फिर भी शान से दौड़ रही कंडम एम्बुलेंस
Published on:
16 Nov 2017 07:56 pm
Also Read
View All