4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अारो‍पी को कठोर कैद की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला में आरोपित को 7 साल की कठोर कैद की सजा मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 16 Nov 2017, 4:48 PM IST

rape

दुष्कर्म के प्रयास

मंडाना थाना क्षेत्र में करीब पौने दो साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को अदालत ने बुधवार को 7 साल कठोर कैद की सजा से दंडित किया है। एक व्यक्ति ने 9 जनवरी 2016 को मंडाना थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें कहा था कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री व पुत्र रात 8 बजे शौच के लिए गए थे। कुछ स्समय बाद उनके पुत्र ने आकर बताया कि फूलचंद भामी उनकी पुत्री को गोदी में उठाकर झाडि़यों की तरफ लेकर गया है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो आरोपित उनकी पुत्री को झाडि़यों में छोड़कर भाग गया।

Read More: 4041 शहरों से मुकाबला करने के लिए, कोटा ने बनाया एक्शन प्लान

12 गवाहों के बयान दर्ज हुए

पुलिस ने मंडाना थाना क्षेत्र के गड़बाड़ा निवासी आरोपित फूलचंद भामी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। विशिष्ट लोक अभियोजक कमलकांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। पोस्को अदालत ने दोषी पाए जाने पर आरोपित को 7 साल कठोर कैद व 25 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

Read More: न ब्रेक है, न जीवन रक्षक इक्युपमेंट, फिर भी शान से दौड़ रही कंडम एम्बुलेंस

लाखों की चोरी का मामला, नहीं लगा चोरों का सुराग

गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित तीन बड़े शोरूम से लाखों की चोरी करने वालों को पुलिस तीन दिन में भी नहीं तलाश पाई है। रावतभाटा रोड स्थित ओप्पो मोबाइल शोरूम से चोर करीब 5.63 लाख के 33 महंगे मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं कोटड़ी चौराहा स्थित कपड़े के दो शोरूम अरविंद व बॉम्बे डाइंग के काउंटरों से एक लाख नकदी चोरी कर ले गए।

Read More: कोटा-जयपुर-कोटा पैसेंजर ट्रेन को मिली रफ्तार 20 नवंबर से दौड़गी समय पर

व्यापारियों में आक्रोश

कोटड़ी वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे स्थानीय दुकानदारों व व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं गुमानपुरा सीआई आनंद यादव का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। इस मामले में पूरा फोकस हो पाता इससे पहले ही सिनेमा हॉल में तोडफ़ोड़ का बड़ा मामला हो गया। जिससे सभी अधिकािरयों का ध्यान उस तरफ लग गया। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। चोरों को जल्दी ही पकड़ लेंगे।