कोटा

गुमानपुरा थाने से 20 कदम दूर दो कोचिंग इंस्टीट्यूट के दिनदहाड़े टूटे ताले

नयापुरा थाने के नजदीक करीब सवा महीने पहले हुई 27 किलो सोना लूट की वारदात अभी पूरी तरह से खुली भी नहीं कि इससे पहले ही कम्प्यूटर कोचिंग संस्थान के ताले टूट गए।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 5:16 PM IST
theft in kota

कोटा. नयापुरा थाने के नजदीक करीब सवा महीने पहले हुई 27 किलो सोना लूट की वारदात अभी पूरी तरह से खुली भी नहीं कि इससे पहले ही शुक्रवार को फिर से इसी थाने के नजदीक दो संस्थानों के ताले टूट गए। हालांकि चोर वहां से कोई अधिक सामान चोरी नहीं कर ले जा सके। लेकिन ताला तोडऩे के लिए काम में ली गई कुल्हाड़ी को मौके पर ही छोड़ गए।


सीएसटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की संचालक विभा शर्मा ने बताया कि उनका संस्थान नयापुरा थाने के नजदीक ही है। शुक्रवार रात 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके संस्थान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर वे मौके पर गई और जाकर देखा तो मेन गेट के शटर, ऊपर जाने के रास्ते में लगा चैनल गेट और संस्थान के कमरों के ताले टूटे हुए थे। सभी टेबलों की दराजें खुली हुई और सामान बिखरा पड़ा था। सभी जगह के टूटे ताले और एक कुल्हाड़ी भी मौके पर ही मिली। इसी भवन में निम्बस फायर एण्ड सेफ्टी का कार्यालय भी है। चोरों ने इस कार्यालय के भी ताले तोड़े हैं। कार्यालय में रखी आलमारियों के ताले भी खुले हुए थे।

Breaking News: कोटा की 4 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 15 दमकलें भी नहीं कर पाई काबू, धमाकों से लोगों में दहशत

विभा शर्मा ने बताया कि उन्होंने जब जाकर देखा तो संस्थान की लाइटें भी जली हुई थी।चोर उनके संस्थान से करीब 3 से 3 हजार रुपए नकद,एक मोबाइल,हार्ड डिस्क और रैम्प चोरी करले गए। चोरों को अधिक मौका नहीं मिला। इस कारण से वह भागते समय कुल्हाड़ी भी मौके पर ही छोड़ गए। उन्होंने तुरंत नयापुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका देखा। संस्थान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं हैं। इधर पुलिस का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Published on: